Move to Jagran APP

Kumaon Weather News Update : पुरवाई से फिर गिरा तापमान, जानिए आज कैसा रहेगा कुमाऊं का मौसम

Kumaon Weather News Update मानसून फिर सक्रिय है। सोमवार को उम्मीद के अनुरूप बारिश नहीं हुई लेकिन ठंडी हवा से गर्मी से राहत जरूर मिली है। मौसम विभाग ने मंगलवार को अधिकांश स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश की संभावना जताई है।

By Skand ShuklaEdited By: Published: Tue, 27 Jul 2021 07:37 AM (IST)Updated: Tue, 27 Jul 2021 07:37 AM (IST)
Kumaon Weather News Update :  पुरवाई से फिर गिरा तापमान, जानिए आज कैसा रहेगा कुमाऊं का मौसम
Kumaon Weather News Update : पुरवाई से फिर गिरा तापमान, जानिए आज कैसा रहेगा कुमाऊं का मौसम

जागरण संवाददाता, हल्द्वानी : Kumaon Weather News Update :मानसून फिर सक्रिय है। सोमवार को उम्मीद के अनुरूप बारिश नहीं हुई, लेकिन ठंडी हवा से गर्मी से राहत जरूर मिली है। मौसम विभाग ने मंगलवार को अधिकांश स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश की संभावना जताई है। कुमाऊं मंडल के नैनीताल, पिथौरागढ़ व बागेश्वर जिलों में कहीं कहीं पर भारी बारिश होने का अलर्ट जारी किया है। मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक बिक्रम सिंह ने बताया कि मानसून सक्रिय बना हुआ है। अगले दो से तीन दिन प्रदेश के अधिकांश स्थानों पर बारिश हो सकती है।

loksabha election banner

कुमाऊं के प्रमुख स्टेशनों का तापमान

स्टेशन        अधिकतम          न्यूनतम

हल्द्वानी     31.5                 26.5

नैनीताल      22.0                 13.0

मुक्तेश्वर     19.9                 16.3

अल्मोड़ा       30.0                 22.0

चम्पावत      27.0                19.0

पिथौरागढ़     26.0               19.0

तराई-भाबर में दो डिग्री लुढ़का पारा

सोमवार को हल्द्वानी के अधिकतम तापमान में दो डिग्री की गिरावट दर्ज की गई है। हालांकि न्यूनतम तापमान बढ़ा हुआ है। सोमवार को हल्द्वानी में सुबह के समय बूंदाबांदी हुई। दिनभर बादल छाए रहे। पूर्वी हवाओं से तापमान में गिरावट आई है। अधिकतम तापमान 31.5 डिग्री व न्यूनतम 26.5 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। अधिकतम तापमान औसत से दो डिग्री कम है।

40 दिन से नहीं खुली बार्डर को जोडऩे वाली सड़क

चीन सीमा को जोडऩे वाला तवाघाट- सोबला- दारमा मार्ग 40वें दिन भी बंद रहा। मार्ग बंद होने से उच्च हिमालयी दारमा के तेरह गांव, तल्ला दारमा के एक दर्जन से अधिक गांव और चौदास घाटी के भी एक दर्जन गांव अलग-थलग पड़े हैं। कंच्योती में बहे पुल के स्थान पर नए मोटर पुल का निर्माण न होने तक मार्ग के खुलने के आसार नहीं है। दारमा, चौदास के ग्रामीण जान हथेली पर रख कर आवाजाही कर रहे हैं। गर्बाधार-लिपुलेख मार्ग में गुंजी तक वाहन चलने लगे हैं।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.