Move to Jagran APP

Kumaon Weather News Update : कुमाऊं में अगले तीन दिन बारिश से राहत, गर्मी और उमस से परेशान होंगे लोग

Kumaon Weather News Update मुसीबत की बारिश थम गई है। सोमवार को कुमाऊं के अधिकांश हिस्सों में आंशिक बादल छाए रहे। मौसम विभाग के मुताबिक आगामी दो से तीन दिन मौसम राहत भरा रहने वाला है। हालांकि गर्मी और उमस लोगों को परेशान कर सकती है।

By Skand ShuklaEdited By: Published: Tue, 22 Jun 2021 07:55 AM (IST)Updated: Tue, 22 Jun 2021 07:55 AM (IST)
Kumaon Weather News Update : कुमाऊं में अगले तीन दिन बारिश से राहत, गर्मी और उमस से परेशान होंगे लोग

जागरण संवाददाता, हल्द्वानी : Kumaon Weather News Update : मुसीबत की बारिश थम गई है। सोमवार को कुमाऊं के अधिकांश हिस्सों में आंशिक बादल छाए रहे। मौसम विभाग के मुताबिक आगामी दो से तीन दिन मौसम राहत भरा रहने वाला है। विशेषकर कुमाऊं मंडल के मैदानी हिस्सों में आंशिक बादलों को छोड़कर मौसम साफ रहने की संभावना है। इस दौरान तापमान में बढ़ोतरी हो सकती है। पिछले दिनों हुई बारिश के बाद तापमान में गिरावट आई थी। वहीं, मंगलवार को बागेश्वर व पिथौरागढ़ जिलों में कहीं कहीं पर हल्की से मध्यम बारिश या गरज के साथ बौछार पड़ सकती है।

loksabha election banner

कुमाऊं के प्रमुख स्टेशनों का तापमान

स्टेशन        अधिकतम       न्यूनतम

हल्द्वानी     33.3              25.2

मुक्तेश्वर     20.9             13.6

नैनीताल      23.0             12.0

अल्मोड़ा      20.7             16.0

चम्पावत      22.0            18.0

पिथौरागढ़    27.3            16.5

राहतभरा बीत सकता है जून का आखिरी सप्ताह

दक्षिण पश्चिम मानसून सामान्य तौर पर 22 से 23 जून के करीब उत्तराखंड पहुंचता है। इस बार 14 जून को मानसून ने उत्तराखंड में दस्तक दे दी थी। शुरुआती तीन-चार दिनों में कमजोर रहे मानसून ने बाद में गति पकड़ी और तीन दिनों तक लगातार तेज बारिश होने से पहाड़ों में जनजीवन ठहर गया। पर्वतीय जिलों में कई संपर्क मार्ग ठप हो गए। गौला ने पिछले सात वर्षों का उच्चतम स्तर हासिल कर दिया था। मौसम विज्ञानियों का कहना है कि जून में मौसम राहत भरा रह सकता है। 27 जून के आसपास कुछ जगह बारिश हो सकती है। लेकिन उसके बाद फिर बारिश से राहत रहेगी। इसके बाद तीन जुलाई के बाद ही मानसून सक्रिय हो गया।

Uttarakhand Flood Disaster: चमोली हादसे से संबंधित सभी सामग्री पढ़ने के लिए क्लिक करें


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.