world brain tumor day 2021 : सही समय पर हो इलाज तो ब्रेन ट्यूमर से मिले निजात
world brain tumor day 2021 ब्रेन ट्यूमर को लेकर लोग जागरूक रहें। इसी उद्देश्य से आठ जून को विश्व ब्रेन टयूमर दिवस मनाया जाता है। न्यूरोसर्जनों का कहा कि ब्रेन में धीरे-धीरे ट्यूमर बनना शुरू होता है। इससे कोशिकाओं में गांठ बन जाती है।
जागरण संवाददाता, हल्द्वानी : world brain tumor day 2021: ब्रेन ट्यूमर को लेकर लोग जागरूक रहें। इसी उद्देश्य से आठ जून को विश्व ब्रेन टयूमर दिवस मनाया जाता है। न्यूरोसर्जनों का कहा कि ब्रेन में धीरे-धीरे ट्यूमर बनना शुरू होता है। इससे कोशिकाओं में गांठ बन जाती है। सही समय पर इलाज मिलने पर मरीज स्वस्थ हो जाता है। लंबे समय तक अनेदखी करने से बीमारी जानलेवा भी बन जाती है।
क्या होता है ब्रेन ट्यूमर
हमारे मस्तिष्क में अचानक ही असामान्य कोशिकाओं का बढ़ना ब्रेन ट्यूमर कहलता है। ब्रेन ट्यूमर कई प्रकार के होते हैं। कुछ ब्रेन ट्यूमर कैंसर के साथ होते हैं, जो कि बहुत खतरनाक होते हैं और कुछ साधारण होते हैं। ब्रेन ट्यूमर की शुरुआत मस्तिष्क से होती है, वहीं कैंसर शरीर के अन्य भागों से शुरू होते हुए हमारे दिमाग तक फैल सकता है। सही समय पर इसकी जानकारी होना बहुत आवश्यक है।
ब्रेन ट्यूमर के लक्षण
ब्रेन ट्यूमर के लक्षण वैसे तो हर पीड़ित के शरीर में एक से दिखाई दें, ये तो कोई जरूरी बात नहीं है लेकिन ब्रेन ट्यूमर होने पर आम लक्षण जो शरीर में दिखाई देते हैं उनमें धीरे- धीरे सिरदर्द का बढ़ना, घबराहट या उल्टी, धुंधली दृष्टि, दोहरी दृष्टि या दृष्टि की हानि, रोजमर्रा के मामलों में उलझन, व्यवहार में बदलाव, बोलने और सुनने में कठिनाई आदि लक्षण आम हैं।
जानिए क्या कहते हैं विशेषज्ञ
डा. महेश शर्मा, वरिष्ठ न्यूरोसर्जन, विवेकानंद अस्पताल ने बताया कि ट्यूमर कई तरह के होते हैं। जांच के बाद बीमारी की सही स्थिति का पता लगाया जा सकता है। इसलिए लक्षण दिखते ही मरीज को सही समय पर इलाज करा लेना चाहिए। कुमाऊं में भी इस बीमारी के रोगियों की संख्या बढऩे लगी है। डा. अजय बजाज, वरिष्ठ न्यूरोसर्जन, साईं अस्पताल का कहना है कि ब्रेन ट्यूमर हमेशा से ही खतरनाक बीमारियों में माना जाता है। यह बीमारी 12 या 15 वर्ष के बाद या फिर 50 वर्ष के बाद होती है। इसका इलाज सर्जरी है। आधुनिक तकनीक से सर्जरी आसान होने लगी है।
Uttarakhand Flood Disaster: चमोली हादसे से संबंधित सभी सामग्री पढ़ने के लिए क्लिक करें