Move to Jagran APP

Nainital Weather Update: कुमाऊं के चार जिलों में गरज के साथ बौछार के आसार, बढ़ते तापमान से राहत नहीं

शुक्रवार व शनिवार को कुमाऊं नैनीताल बागेश्वर पिथौरागढ़ और अल्मोड़ा जिलों में कहीं कहीं पर हल्की से बहुत हल्की बारिश या गरज के साथ बौछार पडऩे की संभावना जताई है। तीन हजार मीटर से अधिक ऊंचाई वाली चोटियों पर हिमपात हो सकता है।

By Prashant MishraEdited By: Published: Fri, 26 Feb 2021 06:58 AM (IST)Updated: Fri, 26 Feb 2021 06:58 AM (IST)
Nainital Weather Update: कुमाऊं के चार जिलों में गरज के साथ बौछार के आसार, बढ़ते तापमान से राहत नहीं
अगले दो दिन बढ़ते तापमान से किसी तरह की राहत के आसार नहीं हैं। इसके बाद तापमान में कमी आएगी।

जागरण संवाददाता, हल्द्वानी। पश्चिमी विक्षोभ का सक्रिय सिस्टम मौसम में कुछ बदलाव ला सकता है। मौसम विभाग ने शुक्रवार व शनिवार को कुमाऊं नैनीताल, बागेश्वर, पिथौरागढ़ और अल्मोड़ा जिलों में कहीं कहीं पर हल्की से बहुत हल्की बारिश या गरज के साथ बौछार पडऩे की संभावना जताई है। तीन हजार मीटर से अधिक ऊंचाई वाली चोटियों पर हिमपात हो सकता है। नैनीताल व पिथौरागढ़ जिलों में कहीं कहीं पर ओलावृष्टि होने की चेतावनी जारी की गई है। हालांकि अगले दो दिन बढ़ते तापमान से किसी तरह की राहत के आसार नहीं हैं। इसके बाद तापमान में कमी आएगी।

loksabha election banner

बढ़ते तापमान ने नौ वर्षों का रिकॉर्ड तोड़ा

बारिश की उम्मीद के बीच तापमान में तेजी जारी है। गुरुवार को हल्द्वानी का अधिकतम पारा 30 डिग्री पहुंच गया। सामान्य की तुलना में यह आठ डिग्री अधिक है। पिछले नौ साल में फरवरी का यह सर्वाधिक तापमान है। गुरुवार का न्यूनतम तापमान 8.0 डिग्री रहा। बढ़ते तापमान की वजह से दिन में ठंड पूरी तरह गायब हो गई है। लोग कमीज में घरों से निकल रहे हैं। देहरादून मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक बिक्रम सिंह ने बताया कि अगले दो दिन अधिकतम तापमान बढ़े रहने की संभावना है। मौसम विज्ञानियों ने बढ़ते तापमान के पीछे दक्षिण-पश्चिमी हवा व पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता को वजह बताया है।

कुमाऊं के प्रमुख स्टेशनों का तापमान

स्टेशन          अधिकतम      न्यूनतम

हल्द्वानी         30.0            8.0

नैनीताल        20.0            8.0

मुक्तेश्वर        22.1            7.9

अल्मोड़ा        27.7            5.3

पिथौरागढ़      25.1             7.1

चम्पावत        19.9            5.5

Uttarakhand Flood Disaster: चमोली हादसे से संबंधित सभी सामग्री पढ़ने के लिए क्लिक करें


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.