Move to Jagran APP

Nainital Weather Update : शुष्क बीतेगा जनवरी का आखिरी सप्ताह, मंगलवार से तापमान में आएगी तेजी

Nainital Weather Update पश्चिमी विक्षोभ का हालिया सिस्टम बिना किसी गतिविधि के बीत गया है। मौसम विज्ञानियों ने शनिवार व रविवार को कुछ जगह बूंदाबांदी की संभावना जाहिर की थी लेकिन मौसम ने निराश किया। मौसम विभाग ने आगामी पांच दिनों में मौसम शुष्क रहने की उम्मीद जताई है।

By Skand ShuklaEdited By: Published: Mon, 25 Jan 2021 06:38 AM (IST)Updated: Mon, 25 Jan 2021 06:38 AM (IST)
Nainital Weather Update :  शुष्क बीतेगा जनवरी का आखिरी सप्ताह, मंगलवार से तापमान में आएगी तेजी
Nainital Weather Update : शुष्क बीतेगा जनवरी का आखिरी सप्ताह, मंगलवार से तापमान में आएगी तेजी

जागरण संवाददाता, हल्द्वानी : पश्चिमी विक्षोभ का हालिया सिस्टम बिना किसी गतिविधि के बीत गया है। मौसम विज्ञानियों ने शनिवार व रविवार को कुछ जगह बूंदाबांदी की संभावना जाहिर की थी, लेकिन मौसम ने निराश किया। मौसम विभाग ने आगामी पांच दिनों में मौसम शुष्क रहने की उम्मीद जताई है। देहरादून मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक बिक्रम सिंह ने बताया कि ऊधमसिंह नगर जिले में कहीं कहीं आंशिक से मध्यम कोहरा छाने के अलावा शेष कुमाऊं में जनवरी का आखिरी सप्ताह शुष्क बीतने वाला है। रविवार को तापमान में थोड़ी कमी आई है लेकिन मंगलवार से तापमान सामान्य रहने के आसार बन रहे हैं। 

loksabha election banner

हल्द्वानी में सामान्य से चार डिग्री नीचे पारा 

तापमान में उतार-चढ़ाव जारी है। रविवार को हल्द्वानी का अधिकतम तापमान 16.6 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया। सामान्य की तुलना में यह चार डिग्री कम है। न्यूनतम तापमान आठ डिग्री सेल्सियस रहा। सामान्य की तुलना में यह तीन डिग्री अधिक है। पर्यटन हिल स्टेशन मुक्तेश्वर के तापमान में भी कमी आई है। रविवार को मुक्तेश्वर का अधिकतम तापमान सामान्य से 10.9 डिग्री पहुंच गया। सामान्य की तुलना में यह तीन डिग्री कम रहा। 

रविवार को को प्रमुख स्टेशनों का तापमान 

स्टेशन          अधिकतम      न्यूनतम

हल्द्वानी         16.6            8.0

नैनीताल        12.8            5.0

मुक्तेश्वर        10.9            2.3

अल्मोड़ा        19.6            3.0

पिथौरागढ़      16.2             3.0

चम्पावत        14.8            1.0

आलू की बुआई की तैयारी में काश्तकार 

पिछले दिनों हुई बारिश के बाद किसानों ने आलू की बुआई की तैयारी कर ली है। नैनीताल जिले के मुक्तेश्वर, धारी, पहाड़पानी आदि इलाकों में किसानों ने खेत तैयार कर लिए हैं। उद्यान विभाग ने आलू के बीच का वितरण शुरू कर दिया है। इस बार उद्यान विभाग सब्सिडी के साथ मुनस्यारी व हिमाचल का आलू बीज उपलब्ध करा रहा है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.