Move to Jagran APP

ऊधमसिंह नगर में विदेशियों की सेंध, 11 साल में पकड़े गए पांच देशों के 15 नागरिक

कई ऐसे विदेशी भी है जो वीजा समाप्त होने पर बिना वीजा और पासपोर्ट के अवैध रूप से रहने लगते हैं। यहां रहकर वह नौकरी तक करते हैं। 2009 से 2019 तक बांग्लादेशी चीन स्पेन थाईलैंड नाइजीरिया के 15 विदेशियों को पुलिस और खुफिया विभाग गिरफ्तार भी कर चुकी है।

By Prashant MishraEdited By: Published: Sat, 05 Dec 2020 05:26 PM (IST)Updated: Sat, 05 Dec 2020 05:26 PM (IST)
ऊधमसिंह नगर में विदेशियों की सेंध, 11 साल में पकड़े गए पांच देशों के 15 नागरिक
जांच में अवैध रूप से रहते मिलने पे उनके खिलाफ 14 फारनर एक्ट के तहत कार्रवाई की जाती है।

जागरण संवाददाता, रुद्रपुर : ऊधमसिंह नगर में जहां विदेशी नागरिकों का कारोबार और पढ़ाई के सिलसिले से आना जाना लगा रहता है। वहीं कई विदेशी अवैध रूप से रह रहे हैं। यही कारण है कि 11 साल में पुलिस और खुफिया विभाग अवैध रूप से रह रहे पांच देशों के 15 नागरिकों को पकड़ चुकी है। इसमें दो को 10 साल के लिए ब्लैकलिस्ट और दो जेल की सजा काट रहे हैं।

loksabha election banner

उत्तराखंड के अलग अलग जिलों में देश भर के लोगों के साथ ही विदेशी लोग पर्यटन, पढ़ाई और कारोबार के लिए आते रहते हैं। इसी तरह ऊधमसिंह नगर में भी पढ़ाई और कारोबार के लिए आते हैं। सूत्रों के मुताबिक हर साल 1500 से अधिक विदेशी लोग जिले में आते रहते हैं, जो वीजा समाप्त होने के बाद अपने देशों को लौट जाते हैं। लेकिन कई ऐसे विदेशी भी है जो वीजा समाप्त होने पर बिना वीजा और पासपोर्ट के अवैध रूप से रहने लगते हैं। यहां रहकर वह नौकरी तक करते हैं। 2009 से 2019 तक बांग्लादेशी, चीन, स्पेन, थाईलैंड,  नाइजीरिया के 15 विदेशियों को पुलिस और खुफिया विभाग पूर्व में गिरफ्तार भी कर चुकी है। इनमें से थाइलैंड और चीन के दो विदेशी जो अवैध रूप से नौकरी कर रहे थे उनपर 10 वर्ष के लिए भारत में प्रवेश पर पाबंदी लगा दी गई है। जबकि नाइजीरिया के दो लोगों को पुलिस गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है। एसपी सिटी देवेंद्र पिंचा ने बताया कि अवैध रूप से बिना वीजा व पासपोर्ट के रहने वाले विदेशी लोगों की शिकायत पर खुफिया एजेंसी जांच करती है। जांच में अवैध रूप से रहते मिलने पे उनके खिलाफ 14 फारनर एक्ट के तहत कार्रवाई की जाती है।

वर्ष      थाना      नागरिक      देश

2009   गदरपुर      02        बांग्लादेश

2010   काशीपुर     01        बांग्लादेश

2011   जसपुर      02        बांग्लादेश

2012   रुद्रपुर      03        बांग्लादेश

2012   किच्छा     01        बांग्लादेश

2016   झनकइया    01        स्पेन

2017   काशीपुर      01        चीन

2017   रुद्रपुर       01        थाइलैंड

2018   ट्रांजिटकैंप    01        बांग्लादेश

2019   काशीपुर      02       नाइजीरिया


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.