Move to Jagran APP

शबद गायन कर संगत को किया निहाल

जागरण संवाददाता, हल्द्वानी: श्री गुरुनानक देव के 550वें प्रकाश पर्व के उपलक्ष्य में मंगलवार को रामली

By JagranEdited By: Published: Wed, 13 Nov 2019 02:22 PM (IST)Updated: Fri, 15 Nov 2019 06:13 AM (IST)
शबद गायन कर संगत को किया निहाल
शबद गायन कर संगत को किया निहाल

जागरण संवाददाता, हल्द्वानी: श्री गुरुनानक देव के 550वें प्रकाश पर्व के उपलक्ष्य में मंगलवार को रामलीला मैदान में कीर्तन दरबार व गुरमत समागम आयोजित किया गया। मुख्य ग्रंथी सरदार अमरीक सिंह ने अखंड पाठ साहिब व संगति रूप में रखे सहज पाठ को पूरा किया। दोपहर में हजारों लोगों ने गुरु का अटूट लंगर छका।

loksabha election banner

विगत कई दिनों से चल रहे कार्यक्रमों के क्रम मंगलवार को रामलीला मैदान में भव्य पंडाल सजाया गया। समूह संगत ने पाठ करने के बाद कमेटी की ओर से सहज पाठ करने वाले संगतों को सम्मानित किया गया। गुरु ग्रंथ साहिब का अरदास कर गुरमत समागम शुरू किया गया। शहर के गुरुद्वारों के रागी जत्थों, श्री गुरु तेग बहादुर पब्लिक स्कूल व खालसा स्कूल के विद्यार्थियों ने गुरबाणी का गायन किया। नैब के बच्चों ने गुरु की महिमा का गायन किया। गुरुनानक सेवक जत्थे के भाई जसपाल सिंह व साथियों ने 'सतनाम दा चकर फिराया' व तख्त श्री केशगढ़ साहिब के भाई शमनदीप सिंह और साथियों ने 'कल तारण गुरु नानक आया' एवं 'सतगुरु की सेवा सफल है' आदि शबदों का गायन कर संगत को निहाल किया। गुरमत ज्ञान मिशनरी कॉलेज लुधियाना के प्रचारक ज्ञानी गुरजंट सिंह ने गुरु साहिब के जीवन से जुड़े वृतांत बताते हुए कहा कि गुरुनानक देव ने सारा जीवन मानवता की भलाई और परोपकार में लगाया।

गुरु ने हमेशा जात-पात, धर्म, ऊंच-नीच के दिखावटी बंधन को तोड़कर एक ईश्वर की उपासना करने का संदेश दिया। कार्यक्रमों के बाद गुरु साहिब ने लंगर प्रथा की शुरुआत कर बराबरी का संदेश दिया। सभी लोगों ने एक ही पंगत में बैठकर भोजन ग्रहण किया। अंत में गुरु के वजीर भाई अमरीक सिंह ने अरदास कर कार्यक्रम का समापन किया। जिसके बाद गुरु महाराज का पावन स्वरूप सुखासन कर समूह संगत की ओर से पुष्प वर्षा करते हुए गुरुद्वारा साहिब निजस्थान ले जाया गया। कार्यक्रम का संचालन जगजीत सिंह, जसवंत सिंह सलूजा ने संयुक्त रूप से किया। यहां अध्यक्ष सरदार रणजीत सिंह, कमेटी सदस्य नरेंद्र सिंह रोहडू, अमरजीत सिंह कोहली मौजूद रहे।

प्रदर्शनी एवं प्रतियोगिता का आकर्षण

पंडाल में सिख मिशनरी कॉलेज हल्द्वानी सर्किल द्वारा गुरुनानक देव के जीवन व गुरबाणी से संबंधित विषयों की प्रतियोगिता कराई। साथ ही प्रदर्शनी का स्टाल भी लगाया।

मेधावियों का सम्मान

गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा व तुस्कर्स रिसॉर्ट रामनगर की ओर से सिख धर्म के मेधावी बच्चों को सम्मानित किया गया। साथ ही खेलों में अव्वल रहने वाले बच्चों को सहयोग का भरोसा दिया।

स्टाल लगाकर सेवा की

सिख सेवक जत्थे की ओर से पानी, लस्सी, अकाल पुरख की फौज ने हलुआ, निडर खालसा की तरफ से सोडा नींबू-पानी का स्टाल लगाया गया।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.