बच्ची के रोने से झुंझलाकर दबा दिया था गला, मामी गिरफ्तार NAINITAL NEWS
दुधमूंही बच्ची की हत्या मामी ने सिर्फ इसलिए कर दी कि वह दूध पीने के बाद भी रोने से चुप नहीं हुई। जिसके बाद उसने झुंझलाकर पहले बच्ची का मुंह दबाया। बाद में उसका गला दबा दिया।
By Skand ShuklaEdited By: Published: Mon, 17 Jun 2019 06:19 PM (IST)Updated: Tue, 18 Jun 2019 10:07 AM (IST)
काशीपुर, जेएनएन : दुधमूंही बच्ची की हत्या मामी ने सिर्फ इसलिए कर दी कि वह दूध पीने के बाद भी रोने से चुप नहीं हुई। जिसके बाद उसने झुंझलाकर पहले बच्ची का मुंह दबाया। बाद में उसका गला दबा दिया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में बच्ची के मुंह पर सात-आठ अन्य चोट के निशान भी पाए गए। पुलिस ने आरोपित महिला को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश कर दिया।
मोहल्ला किला निवासी शाहनावाज पुत्र कलवे अली खां की शादी पुष्पक बिहार, ढेला बस्ती निवासी तमन्ना के साथ हुई। तमन्ना से उसके तीन बच्चे हुए। इनमें सात साल का बेटा मोईन, तीन साल की बेटी जोहरा व छह माह की बेटी मरियम थी। तमन्ना की मानसिक स्थिति ठीक नहीं है। इसलिए बेटा बहन बब्बो निवासी अल्ली खां के पास रहता है। बेटी जोहरा भाई शाद मोहम्मद के पास रहती है और मरियम को करीब एक माह पहले साला फैजान पुत्र आले हसन अपने घर ले गया। 15 जून की रात दुधमुंही बच्ची मरियम की संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो गई। किसी ने इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर बच्ची का शव पोस्टमार्टम हेतु भेज दिया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में बच्ची की मौत मुंह और गला दबाने से हुई है। उसके मुंह पर नाखून के निशान मिले हैं और सरवाइकल स्पाइन भी टूटी मिली। शाहनावाज की तहरीर पर पुलिस ने फैजान की पत्नी रुखसार के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर गिरफ्तारी में जुट गई थी।
एएसपी डॉ. जगदीश चंद्र ने खुलासा करते हुए बताया कि सोमवार सुबह पुलिस ने आरोपित को गंगे बाबा तिराहे से गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में आरोपित ने बच्ची की हत्या करना कबूल किया। बताया कि हत्या के दिन पति फैजान बाजार गया हुआ था। वह कपड़े धो रही थी। इस दौरान बच्ची भूख से रोने लगी। आरोपित ने उसे दूध पिला दिया, लेकिन बच्ची का रोना बंद नहीं हुआ। झुंझलाकर आरोपित ने पहले बच्ची के थप्पड़ मारे। इसके बाद उसका मुंह दबाया। बाद में गला दबा दिया। जिससे बच्ची की मौके पर ही मौत हो गई थी। टीम में प्रशिक्षु सीओ तपेश कुमार चंद्र, कोतवाल संजय कुमार, एसएसआइ विनोद जोशी, एसआइ दिनेश बल्लभ, महिला कांस्टेबल सुनीता कांबोज, प्रियंका कांबोज व दलीप बोनाल आदि मौजूद थे।

लोकसभा चुनाव और क्रिकेट से संबंधित अपडेट पाने के लिए डाउनलोड करें जागरण एप
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें