Move to Jagran APP

विवाद के बीच उमेश बने अध्यक्ष, संदीप सचिव

दो महीने से चल रहे विवाद के बीच केमिस्ट एंड ड्रगिस्ट एसोसिएशन का चुनाव शनिवार को संपन्न हो गया। इसमें उमेश जोशी अध्यक्ष और संदीप जोशी सचिव निर्वाचित हो गए हैं।

By Edited By: Published: Sat, 21 Apr 2018 08:41 PM (IST)Updated: Mon, 23 Apr 2018 05:01 PM (IST)
विवाद के बीच उमेश बने अध्यक्ष, संदीप सचिव
विवाद के बीच उमेश बने अध्यक्ष, संदीप सचिव
जागरण संवाददाता, हल्द्वानी : दो महीने से चल रहे विवाद के बीच केमिस्ट एंड ड्रगिस्ट एसोसिएशन का चुनाव शनिवार को संपन्न हो गया। इसमें उमेश जोशी अध्यक्ष और संदीप जोशी सचिव निर्वाचित हो गए हैं। दूसरा गुट मतदान का विरोध करता रहा। उपजिलाधिकारी के हस्तक्षेप के बाद हुए एसोसिएशन के चुनाव को लेकर सुबह 10 बजे से तीसरे पहर चार बजे तक मतदान प्रक्रिया चली। सुरक्षा के लिए पुलिस फोर्स मौजूद रही। 511 सदस्यों में से 279 मतदाताओं ने ही अपने मत का प्रयोग किया। इसमें सबसे अधिक 230 मत हासिल कर उमेश जोशी ने महेश उपाध्याय से विजय हासिल कर ली है। इसके अलावा उपाध्यक्ष पद पर तीन उम्मीदवार देवेश जोशी, गोविंद अग्रवाल व दिनेश बिष्ट मैदान में डटे थे। इसमें सबसे अधिक 140 मत हासिल कर देवेश जोशी उपाध्यक्ष निर्वाचित हो गए हैं। इसके अलावा सचिव पद पर संदीप जोशी व राजकुमार अग्रवाल के बीच टक्कर थी। 186 मत हासिल कर संदीप सचिव निर्वाचित हो गए हैं। कोषाध्यक्ष पद पर संजय त्यागी और उप सचिव पद पर संजय पांडे निर्विरोध चुन लिए गए हैं। चुनाव अधिकारी चंद्रशेखर दानी ने बताया कि चुनाव पूरी पारदर्शिता से किया गया है। इसमें पर्यवेक्षक व्यापार मंडल के जिला सचिव कौशलेंद्र भट्ट व संस्थापक चंद्रेशखर पंत थे। --- गेट के बाहर डटा दूसरा गुट मतदान केंद्र के बाहर दूसरा गुट मतदान संपन्न होने तक गेट के बाहर डटा रहा। इसमें नीरज कांडपाल, तपन अग्रवाल समेत तमाम दवा विक्रेता मौजूद रहे। उन्होंने अपने अपने हाथ में हम इस अवैध चुनाव का विरोध करते हैं लिखे पंफलेट पकड़े थे। दोपहर तक मतदान केंद्र के ठीक बाहर खड़े थे, लेकिन बाद में पुलिस ने उन्हें कुछ दूर कर दिया। --- मतदान केंद्र से मतदाताओं को भेजा वापस मतदान के लिए पहुंच रहे तमाम सदस्यों को दूसरे गुट ने बाहर रोक दिया। उन्हें अवैध चुनाव बताकर वापस कर दिया जा रहा था। कुछ लोग वापस हो लिए, लेकिन कुछेक दूसरे रास्ते से मतदान केंद्र तक पहुंच ही गए। --- सोशल मीडिया में चलाया मतदान कैंसिल का संदेश एक गुट पूरी तरह चुनाव कराने में जुटा था, लेकिन दूसरा गुट देर रात और सुबह तक चुनाव कैंसिल होने की सूचना सोशल मीडिया पर संदेश भेजता रहा। इसे लेकर आम सदस्यों में भ्रम की स्थिति बनी रही। --- चुनाव शांतिपूर्वक व पारदर्शिता से संपन्न हो गए हैं। सत्य की जीत हुई है। विवाद कुछ भी नहीं था। कुछ लोग जानबूझकर विरोध कर रहे थे। उमेश जोशी, अध्यक्ष --- हल्द्वानी में कथित रूप से केमिस्ट एंड ड्रगिस्ट एसोसिएशन के चुनाव किए गए हैं। वह चुनाव वैधानिक कार्यसमिति के तहत नहीं हुए हैं। -नीरज कांडपाल, निवर्तमान अध्यक्ष

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.