Move to Jagran APP

Uttarakhand Disaster News : कैंची धाम के पास योगेंद्र यादव परिवार समेत फंसे दिल्ली, हरियाणा, चंडीगढ़ के 150 पर्यटक

Uttarakhand Disaster News चंडीगढ़ निवासी राजीव गोदरा का कहना है कि स्वजन यात्रा पर गए थे। मंगलवार की सुबह कैंची धाम के पास फंसे होने की सूचना मिली थी। तब से कोई संपर्क नहीं हो सका है। इसमें स्वराज इंडिया के अध्यक्ष योगेंद्र यादव का परिवार भी शामिल है।

By Prashant MishraEdited By: Published: Tue, 19 Oct 2021 08:24 PM (IST)Updated: Tue, 19 Oct 2021 08:24 PM (IST)
प्रशासन ने पर्यटकों को कैंची धाम के आसपास रिजार्ट में ठहरने के निर्देश दिए।

जागरण संवाददाता, हल्द्वानी : दो दिन से हो रही भारी बारिश के चलते जनजीवन प्रभावित है। कुमाऊं में यात्रा करने आए देशभर के पर्यटक आधे रास्ते में फंस गए है। चंडीगढ़ निवासी राजीव गोदरा का कहना है कि स्वजन यात्रा पर गए थे। मंगलवार की सुबह कैंची धाम के पास फंसे होने की सूचना मिली थी। तब से कोई संपर्क नहीं हो सका है। इसमें स्वराज इंडिया के अध्यक्ष योगेंद्र यादव का परिवार भी शामिल है। इसके अलावा हरियाणा, दिल्ली, चंडीगढ़, छत्तीसगढ़, उत्तर प्रदेश समेत कई राज्यों के 150 से अधिक पर्यटकों के होने की सूचना है।

loksabha election banner

भारी बारिश के चलते बिजली आपूर्ति बाधित है। इसके चलते चार्जिंग की सुविधा न होने से अधिकांश पर्यटकों के मोबाइल बंद हो गए हैं। स्वजन बेचैन हैं। कहीं से उन्हें कुशलक्षेम नहीं मिल पा रही है। अल्मोड़ा, रानीखेत आदि क्षेत्रों से पर्यटक 18 अक्टूबर की रात को हल्द्वानी की ओर से लौट रहे थे। तेज बारिश व भूस्खलन के खतरे को देखते हुए प्रशासन ने पर्यटकों को कैंची धाम के आसपास रिजार्ट में ठहरने के निर्देश दिए। सुरक्षा के लिहाज से आवागमन बंद कर दिया। 

18 अक्टूबर की रात से ही अधिकांश पहाड़ी मार्गों पर भूस्खलन से मार्ग बंद हो गए। जगह-जगह सड़कें बहने से पर्यटक आधे रास्ते फंस गए हैं। इस मार्ग पर तमाम वाहन मलबे में दब गए हैं। भवाली के अलावा मुक्तेश्वर, रामगढ़, नैनीताल व रामनगर के रिजार्ट व होटलों में 150 से अधिक पर्यटकों के फंसे होने की सूचना है। बिजली नहीं है। जेनेरेटर के लिए डीजल भी उपलब्ध नहीं है। मोबाइल बंद हो गए हैं। इसके चलते देशभर से पर्यटकों का स्वजनों से संपर्क कट चुका है। सेना के जवान रास्ते में फंसे पर्यटकों को भोजन उपलब्ध करा रहे हैं। 

केंद्रीय पर्यटन व रक्षा राज्य मंत्री अजय भट्ट ने कहा कि राहत व बचाव कार्य के लिए प्रशासन-पुलिस के अलावा सेना के जवान जुटे हैं। पर्यटकों व स्थानीय लोगों के लिए भोजन आदि का इंतजाम किया जा रहा है। सड़क मार्गों को जल्द खुलवाने की कोशिश जारी है। उनके पास उत्तर प्रदेश के भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष लक्ष्मीकांत बाजपेयी, छत्तीसगढ़ के सांसद समेत कई लोगों के फोन आ रहे हैं। जिला प्रशासन ने फिलहाल पर्यटकों से पर्वतीय मार्गों की यात्रा स्थगित करने की अपील की है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.