विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

हरिद्वार के चंडीघाट पर आज होगा सीएम योगी की मां सावित्री देवी का अंतिम संस्कार, सुबह 10 बजे पहुंचेंगे कई दिग्गज

By Jagran NewsEdited By: Vivek Shukla
Published: Sat, 21 Nov 2026 08:03 AM (IST)

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की मां सावित्री देवी का अंतिम संस्कार आज हरिद्वार के चंडीघाट पर होगा। पतंजलि योगपीठ के आचार्य बालकृष्ण की देखरेख में तैयारियां चल रही हैं, जिसमें कई गणमान्य व्यक्ति शामिल होंगे।

News Article Hero Image

HighLights

  1. योगी आदित्यनाथ की मां सावित्री देवी का 90 वर्ष की आयु में निधन।

  2. हरिद्वार के चंडीघाट पर आज सुबह 10 बजे होगा अंतिम संस्कार।

  3. उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश के कई बड़े नेता होंगे शामिल।

जागरण संवाददाता हरिद्वार। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की मां सावित्री देवी का आज हरिद्वार के चंडीघाट स्थित श्मशान घाट पर अंतिम संस्कार किया जाएगा। उन्होंने शुक्रवार को पौड़ी गढ़वाल जिले के यमकेश्वर ब्लॉक स्थित अपने पैतृक गांव पंचूर में 90 वर्ष की आयु में अंतिम सांस ली थी।

अंतिम संस्कार की तैयारियों को लेकर पतंजलि योगपीठ के महामंत्री आचार्य बालकृष्ण शनिवार सुबह तड़के चंडीघाट पहुंचे। उन्होंने श्मशान घाट का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उनकी देखरेख में अंतिम संस्कार की तैयारियां की जा रही हैं। पूरे श्मशान घाट को फूलों और हरी पत्तियों की लड़ियों से सजाया जा रहा है।

प्रशासन के अनुसार, सुबह 10 बजे अंतिम संस्कार किया जाएगा। इसके लिए सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए हैं। जिलाधिकारी मयूर दीक्षित और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नवनीत सिंह ने भी तैयारियों और सुरक्षा व्यवस्था की जानकारी ली। अंतिम संस्कार में उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, उनके मंत्रिमंडल के सदस्य, उत्तर प्रदेश के मंत्री, भाजपा के वरिष्ठ नेता और अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के पदाधिकारियों सहित बड़ी संख्या में साधु-संतों के शामिल होने की संभावना है।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।