कार्यकत्र्ता ही पार्टी की रीढ़, उनके परिश्रम से मिलती मजबूती
दायित्वधारी विनोद आर्य ने कहा कि किसी भी पार्टी के लिए कार्यकत्र्ता उसकी रीढ़ है।
संवाद सूत्र, लालढांग : दायित्वधारी विनोद आर्य ने कहा कि किसी भी पार्टी के लिए कार्यकत्र्ता उसकी रीढ़ है। कार्यकत्र्ता के परिश्रम से ही पार्टी को मजबूती मिलती है।
लालढांग के शिशु मंदिर में लालढांग भाजपा मंडल के दो दिवसीय प्रशिक्षण वर्ग में कार्यकत्र्ताओं को पार्टी की नीतियों से अवगत कराते हुए उन्होंने यह बात कही। वहीं प्रदेश प्रवक्ता विनोद सुयाल ने कहा कि कार्यकत्र्ता सरकार की योजनाएं और भाजपा की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाएं। इस मौके पर मंडल अध्यक्ष आलोक द्विवेदी, सरिता अमोली, सीमा चौहान, तारा सिंह, बृजमोहन पोखरियाल, मनोज कुमार आदि मौजूद रहे।
वहीं, ज्वालापुर मंडल भाजपा की ओर से बहादराबाद में चल रहे प्रशिक्षण वर्ग में भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ. जयपाल सिंह चौहान, अरविद कुमार, चंदन चौहान, नितिन चौहान, देवेंद्र कुमार आदि मौजूद रहे।
---------------
जब विनोद आर्य हुए असहज
दायित्वधारी विनोद आर्य जब कार्यकत्र्ताओं को भाजपा सरकार की उपलब्धियां गिना रहे थे, तभी एक वरिष्ठ कार्यकत्र्ता ने कहा कि लालढांग एक अति पिछड़ा क्षेत्र होने के कारण यहां योजनाओं का लाभ नहीं पहुंच पाता है। आज तक भी किसान बिचौलियों के हाथों अपनी फसल को सस्ते दामों में बेचने को मजबूर हैं। ऐसे में विनोद आर्य असहज दिखने लगे। तब मंडल अध्यक्ष आलोक द्विवेदी ने वरिष्ठ कार्यकत्र्ता को शांत कराया।