महिलाओं ने ली उक्रांद की सदस्यता
उत्तराखंड क्रांति दल की खानपुर में आयोजित बैठक में बड़ी संख्या में महिलाओं ने पार्टी की सदस्यता ली।
हरिद्वार: उत्तराखंड क्रांति दल की खानपुर में आयोजित बैठक में बड़ी संख्या में महिलाओं ने पार्टी की सदस्यता ली। इस दौरान बेबी कश्यप को महिला प्रकोष्ठ अध्यक्ष, गीता सैनी को उपाध्यक्ष एवं मुनेश और पिकी को सचिव पद पर नियुक्त किया गया।
जिला अध्यक्ष राजीव देशवाल ने कहा कि जनता उत्तराखंड क्रांति दल के साथ है और उसको अपने नए विकल्प के रूप में देख रही है। केंद्रीय महामंत्री चौधरी ब्रजबीर सिंह ने कहा कि जिले के प्रत्येक ग्रामसभा में संगठन तेजी से खड़ा हो रहा है। इस अवसर पर दीपक गोनियाल, सरिता पुरोहित, उपाध्यक्ष प्रशांत खुराना, संगठन मंत्री प्रदीप, मनोज कुमार, नीरज धीमान,संजय उपाध्याय सुशील कुमार, सुनील शर्मा, दिनेश कुमार, मनोज कुमार शर्मा, देशराज सिंह, संजय पाल मौजूद रहे। (जासं)