महिलाओं ने घर में घुसकर की मारपीट
संवाद सूत्र लक्सर महिलाओं के दो गुटों में रविवार को किसी बात को लेकर विवाद हो गया। इस
By JagranEdited By: Published: Sun, 14 Apr 2019 07:51 PM (IST)Updated: Sun, 14 Apr 2019 07:51 PM (IST)
संवाद सूत्र, लक्सर: महिलाओं के दो गुटों में रविवार को किसी बात को लेकर विवाद हो गया। इस मामले में मारपीट का आरोप लगाते हुए दो महिलाओं ने पुलिस को तहरीर दी है। लोको कॉलोनी निवासी वंदना व सोनिया की ओर से पुलिस को तहरीर देकर बताया गया कि उनका कुछ दिन पूर्व पड़ोस में रहने वाली महिलाओं के साथ रास्ते को लेकर विवाद हो गया था। इसकी शिकायत उन्होंने पुलिस को की थी। इसी रंजिश को लेकर तीन महिलाएं उनके घर में घुस आई और जातिसूचक शब्दों को इस्तेमाल करते हुए उनके साथ मारपीट की। शिकायती पत्र सौंपकर उन्होंने मारपीट करने वाली महिलाओं के खिलाफ कार्रवाई की मांग किया है। चौकी प्रभारी खेमेंद्र गंगवार ने बताया कि मामले की जांच के बाद प्राथमिकी दर्ज कर ली जाएगी।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें