दूसरी महिला से पति के संबंध के शक में महिला गंगनहर में कूदी
कलियर क्षेत्र में पति के दूसरी महिला से अवैध संबंध के शक में एक महिला ने गंगनहर में कूदकर जान देने का प्रयास किया। समीप ही नहा रहे युवकों ने महिला को बचा लिया।
रुड़की, [जेएनएन]: कलियर क्षेत्र में पति के दूसरी महिला से अवैध संबंध के शक में एक महिला ने गंगनहर में कूदकर जान देने का प्रयास किया। समीप ही नहा रहे युवकों ने महिला को बचा लिया।
कलियर थाना क्षेत्र के मुकारबपुर गांव की शबनम (21) शादी गांव के ही इम्तियाज के साथ डेढ़ साल पहले हुई थी। इन दोनों ने लव मैरीज की थी। बताया जा रहा है कि दोनों में आएदिन झगड़ा होने लगा।
शबनम का शक है कि उसके पति के किसी दूसरी महिला से संबंध हैं। इसे लेकर दोनों में विवाद होता रहता है। आज सुबह भी इसी बात को लेकर उनमें विवाद हुआ। इसके बाद शबनम घर बाहर निकलकर गंगनहर की तरफ गई और नहर में छलांग लगा दी।
उसे नहर में कूदते देख समीप ही नहा रहे युवकों ने उसे सकुशल बचा लिया। इसके बाद उसका निजी चिकित्सक से इलाज कराया गया। पुलिस के मुताबिक महिला ने पति के खिलाफ तहरीर दी है। पुलिस मामले की जांच कीजा रही है।
यह भी पढ़ें: पूजा के लिए जल लेने गई महिला यमुना में बही, शव बरामद
यह भी पढ़ें: स्कूल से घर आ रहा 8 वर्षीय बच्चा बरसाती नाले में बहा