Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    फंदे से लटका मिला विवाहिता का शव, ससुराल पक्ष पर हत्या का आरोप

    By Raksha PanthariEdited By:
    Updated: Fri, 07 Sep 2018 06:57 PM (IST)

    हरिद्वार जिले के भगवानपुर में एक विवाहिताका शव फंदे से लटका हुआ मिला। विवाहिता के परिजनों ने ससुराल पक्ष पर हत्या का आरोप लगाया है।

    फंदे से लटका मिला विवाहिता का शव, ससुराल पक्ष पर हत्या का आरोप

    भगवानपुर, [जेएनएन]: बेलकी मसाई गांव में एक विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। उसका शव कमरे के अंदर फंदे से लटका हुआ था। मायके पक्ष के लोगों ने दहेज हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस को अभी तक तहरीर नहीं मिली है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    हुसैनपुर, जिला मुजफ्फरनगर, उत्तर प्रदेश निवासी कल्पना(23 वर्ष) पुत्री राजपाल की शादी करीब छह माह पूर्व बेलकी मसाई गांव निवासी आकाश से हुई थी। आरोप है कि पिछले कुछ दिनों से विवाहिता को परेशान किया जा रहा था। शुक्रवार की शाम करीब साढ़े तीन बजे विवाहिता की संदिग्ध हालत में मौत हो गई। ससुराल पक्ष के लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस जब मौके पर पहुंची तो म़ृतका को चारपाई पर लिटाया गया था। पुलिस को बताया गया था कि विवाहिता ने फांसी लगाकर जान दी है। 

    वहीं सूचना मिलने पर मायके पक्ष के लोग भी मौके पर पहुंच गए। एसआइ नरेंद्र तोमर ने बताया कि कल्पना के भाई सौरभ का कहना है कि सुबह ही उसकी बहन से फोन पर बात हुई थी। उसने बताया था कि उसे भूखा रखा जाता था और प्रताडि़त किया जाता था। पुलिस ने शव को कब्जे में लिया है। इस मामले में पुलिस को अभी तक तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी। पुलिस ने बताया कि तहसीलदार आशीष घिल्डियाल ने शव का पंचनामा भरवाने की कार्रवाई की है।

    यह भी पढ़ें: सरयू नदी में कूदी 70 साल की वृद्धा, जल पुलिस ने बचाया

    यह भी पढ़ें: डेढ़ माह की बच्ची के साथ मंदाकिनी नदी में कूदी महिला, लापता

    यह भी पढ़ें: महिला दारोगा ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, कमरे से मिले दो सुसाइड नोट