पति कर रहा था प्रेमिका से बात, पत्नी ने अचानक आ छीना फोन; फिर हुआ कुछ ऐसा
पति को दूसरी औरत से बात करते देखा तो पत्नी ने फोन छीन लिया। लेकिन उसके बाद उसकी जमकर पिटार्इ हुई।
लक्सर, जेएनएन। पति किसी दूसरी औरत से फोन पर बात कर रहा था। तभी पत्नी वहां आ धमकी और पति का फोन छीन लिया। इसके बाद उससे पति ने जमकर मारपीट की। फिलहाल, महिला ने पति पर दूसरी महिला से अवैध संबंध रखने और मारपीट करने का आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर दी है।
पुलिस के मुताबिक सुल्तानपुर निवासी एक महिला ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि उसकी शादी कुछ साल पहले सुल्तानपुर निवासी युवक के साथ हुई है। उसके चार बच्चे भी हैं। कुछ समय पूर्व उसके पति के पड़ोस में ही रहने वाली एक महिला के साथ उसके अवैध संबंध बन हए। पहले उसे ये पता नहीं चला। लेकिन उसका पति अक्सर महिला से फोन पर बात करता था, पति की हरकतों से उसे संदेह हो गया।
उसने पुलिस को बताया कि उसका पति महिला से फोन पर बात कर रहा था। इस दौरान उसने अपने पति को रंगे हाथ महिला से बात करते पकड़ लिया। जब महिला ने पति का विरोध करते हुए उसका मोबाइल छीन लिया। तो इस पर पति आगबबूला हो गया और उसके साथ गाली-गलौज करते हुए मारपीट करने लगा। इससे महिला घायल हो गर्इ। महिला ने अपने पति के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। चौकी प्रभारी एनके बचकोटि ने बताया कि महिला की तहरीर पर मामले की जांच की जा रही है। उसके पति से पूछताछ की जायेगी।
यह भी पढ़ें: शादी का झांसा देकर करता रहा यौन शोषण, फिर कहीं और ले गया बरात
यह भी पढ़ें: पीड़िता के मेडिकल के बाद मीटू प्रकरण में गवाहों के बयान शुरू
यह भी पढ़ें: मीटू प्रकरण में पुलिस ने कराया पीड़िता का मेडिकल