यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 31, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Roorkee Crime News: रुड़की में एटीएम कार्ड ब्लाक होने का झांसा देकर खाते से 20 हजार रुपये उड़ाये
Roorkee Crime News रुड़की में एटीएम कार्ड ब्लाक होने का झांसा देकर खाते से 20 हजार रुपये निकालने का मामला ...और पढ़ें

जागरण संवाददाता, रुड़की : एटीएम कार्ड ब्लाक होने का झांसा देकर खाते से 20 हजार की रकम साफ कर दी। पुलिस को मामले की तहरीर दी गई है। पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू की है।
गंगनहर कोतवाली क्षेत्र का मामला
गंगनहर कोतवाली क्षेत्र के पनियाला रोड निवासी नवीन कुमार शोरूम में कर्मचारी है। सोमवार को उनके मोबाइल पर एक फोन आया। फोन करने वाले ने बताया कि वह एक बैंक का अधिकारी बोल रहा है।
एटीएम कार्ड ब्लाक होने का दिया झांसा
उसने बताया उनका एटीएम कार्ड ब्लाक हो गया है। उसने बताया कि एटीएम कार्ड का नवीनीकरण आनलाइन कराना होगा। इसके लिए उन्हें खाते से जुड़ी जानकारी देनी होगी। उसकी बातों में आकर नवीन कुमार ने अपने एटीएम कार्ड का पासवर्ड और अन्य जानकारी दे दी।
बीस हजार रुपये खाते से निकाले
एटीएम कार्ड से जुड़ी जानकारी देने के साथ ही खाते से 20 हजार की रकम साफ हो गई। खाते से रकम की निकासी का मैसेज आया देख उनके होश उड़ गए।
पुलिस कर रही मामले की जांच
इस बाबत पीड़ित ने गंगनहर कोतवाली पुलिस को तहरीर दी है। पुलिस आरोपित का मोबाइल नंबर ट्रेस कर रही है। प्रभारी निरीक्षक एश्वर्य पाल ने बताया जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
यह भी पढ़ें: पुलकित की फैक्ट्री में आखिर क्या है 'शार्ट सर्किट' का राज, शुरुआत से ही संदेह के घेरे में हत्या का प्रकरण
हरिद्वार: गैस एजेंसी के प्रबंधक को फोन पर जान से मारने की धमकी
उत्तरी हरिद्वार की एक गैस एजेंसी के प्रबंधक को फोन पर पूरे परिवार को जान से मारने की धमकी मिली है। शुरुआती जांच में मामला लेनदेन से जुड़ा बताया जा रहा है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पुलिस के मुताबिक, विपिन कुमार शर्मा भूपतवाला स्थित दीपिका इंडेन गैस सर्विस में प्रबंधक है। विपिन ने पुलिस को शिकायत देकर बताया कि शनिवार रात श्याम सुंदर जायसवाल निवासी दिनकर विहार विकासनगर हाल निवासी माडल कालोनी, देहरादून ने मोबाइल फोन पर काल की।
आरोप है कि काल रिसीव करते ही फोन करने वाले व्यक्ति ने गाली-गलौज शुरू कर दी। इसके बाद उनके पूरे परिवार को जान से मारने की धमकी दी। पुलिस के अनुसार, मामला लेनदेन से जुड़ा बताया जा रहा है।
फिलहाल, पुलिस ने शिकायत के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया है। शहर कोतवाली के कार्यवाहक प्रभारी अनिल चौहान ने बताया कि तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी गई है।
यह भी पढ़ें: - Haridwar Crime News : हरिद्वार में जमीन की धोखाधड़ी में भाजपा महिला नेता सहित तीन पर मुकदमा दर्ज
