किसान को संगठित होकर लड़नी होगी लड़ाई
संवाद सूत्र, नारसन: भारतीय किसान यूनियन की ओर से 23 सितंबर से शुरू हो रही किसान क्रांति प
संवाद सूत्र, नारसन: भारतीय किसान यूनियन की ओर से 23 सितंबर से शुरू हो रही किसान क्रांति पदयात्रा को लेकर बैठक की गई। बैठक में किसानों को संगठित होकर काम करने के लिए कहा गया।
सोमवार को नारसन कला गांव में भारतीय किसान यूनियन ने एक बैठक हुई। बैठक में जिलाध्यक्ष विजय कुमार शास्त्री ने कहा कि यदि किसान संगठित नहीं हुआ तो सरकार और उद्योगपति मिलकर किसान को बर्बाद कर देंगे। देश में अस्सी फीसद किसान होने के बावजूद उनकी बात को नहीं सुना जा रहा है। इसलिए अब किसान को संगठित होकर तय करना होगा कि कैसे स्वाभिमान एवं अस्तित्व को बचाया जाए। उन्होंने कहा कि 23 सितंबर से 2 अक्टूबर तक किसान क्रांति यात्रा में बड़ी संख्या में किसान शामिल होंगे। हरिद्वार से चलकर यह यात्रा दिल्ली पहुंचेगी। कहा कि यह पदयात्रा किसान क्रांति में मिल का पत्थर साबित होगी। गढ़वाल मंडल के महामंत्री अर¨वद राठी ने कहा कि इस पदयात्रा में बड़ी संख्या में किसान शामिल होंगे। इस मौके पर विकास राठी को भाकियू युवा ¨वग का जिलाध्यक्ष चुना गया। इस अवसर पर हरेंद्र ¨सह, सुक्रमपाल, योगेंद्र, ओम प्रकाश आदि मौजूद रहे।