- नगर आयुक्त ने किया वे¨डग जोन निरीक्षण
संवाद सहयोगी, रुड़की : नगर निगम के नगर आयुक्त अशोक कुमार पांडेय ने मंगलवार को शहर मे
संवाद सहयोगी, रुड़की : नगर निगम के नगर आयुक्त अशोक कुमार पांडेय ने मंगलवार को शहर में प्रस्तावित वेडिंग जोन का निरीक्षण किया। प्रत्येक वेडिंग जोन में रेहड़ी और फड़ लगने की क्षमता की भी जानकारी ली। बुधवार को होने वाली टाउन वे¨डग कमेटी की बैठक को देखते हुए यह निरीक्षण किया गया है।
शहर में पांच वे¨डग जोन प्रस्तावित है। जिसमें गणेशपुर पुल-रेलवे स्टेशन रोड, जादूगर रोड, सोलानी पार्क रोड, कलियर अड्डा, बीएसएम तिराहे-जीआइसी रोड शामिल है। निगम की ओर से कराए गए सर्वे में 2909 रेहड़ी और फड़ वाले हैं। जिन्हें इन वे¨डग जोन में बसाना है। हालांकि अभी तक केवल 957 वेडर ने ही नगर निगम में अपना रजिस्ट्रेशन कराया है। बुधवार को टाउन वेडिंग कमेटी की नगर निगम में बैठक होनी है। जिसमें प्रस्तावित वे¨डग जोन को अंतिम रूप दिया जा सकता है। इसी के चलते नगर निगम के नगर आयुक्त अशोक कुमार पाण्डेय ने मंगलवार को सभी प्रस्तावित वे¨डग जोन का निरीक्षण किया। इन वे¨डग जोन में कितनी रेहड़ी आदि लग सकती है। नगर आयुक्त अशोक कुमार पांडेय ने बताया कि वेडिंग जोन को लेकर होमवर्क पूरा हो चुका है। बुधवार को होने वाली बैठक में इस पर निर्णय लिया जाएगा।