इलेक्ट्रॉनिक्स क्षेत्र में आत्मनिर्भरता की जरूरत पर जोर
अभियांत्रिकी और प्रौद्योगिकी संकाय गुरुकुल कांगड़ी विश्वविद्यालय में चैलेंजेज इन मॉस्फेट टेक्नोलॉजी पर वेबिनार का आयोजन किया गया।
जागरण संवाददाता, हरिद्वार: अभियांत्रिकी और प्रौद्योगिकी संकाय गुरुकुल कांगड़ी विश्वविद्यालय में चैलेंजेज इन मॉस्फेट टेक्नोलॉजी पर वेबिनार का आयोजन किया गया। कुलपति रूप किशोर शास्त्री ने इलेक्ट्रॉनिक्स इंजीनियरिग का देश की प्रगति में योगदान पर चर्चा की। उन्होंने कहा कि जिस तरह चीन और जापान इलेक्ट्रॉनिक्स के फील्ड में आत्मनिर्भर हैं, उसी तरह हमारे देश को भी इलेक्ट्रॉनिक्स में आत्मनिर्भर बनने की आवश्यकता है।
अभियांत्रिकी और प्रौद्योगिकी संकाय के डीन प्रोफेसर पंकज मदान और उनकी टीम को शुभकामनाएं देते हुए उन्होंने छात्रों और देशहित के लिए ऐसे वेबिनार करने पर जोर दिया। कहा कि कोरोना महामारी के समय वेबिनार ही ज्ञान के प्रचार का एकमात्र तरीका है। इसलिए ऐसे वेबिनार का आयोजन होते रहना चाहिए। अभियांत्रिकी और प्रोद्योगिकी संकाय के संकायाध्यक्ष प्रोफेसर पंकज मदान ने मॉस्फेट टेक्नोलॉजी के आर्थिक पहलू पर चर्चा की। वहीं डॉ. पंकज पाल ने मॉस्फेट टेक्नोलॉजी पर छात्रों के प्रश्नों का उत्तर दिया। डॉ. विपुल शर्मा, अनुज कुमार, डॉ. पंकज पाल, प्रतीक अग्रवाल आदि मौजूद रहे। वेबिनार में विश्वविद्यालय के छात्रों के आलावा अन्य विश्वविद्यालयों के छात्रों और प्रोफेसरों ने हिस्सा लिया। वेबिनार में कुल मिलाकर 173 प्रतिभागी शामिल हुए।