-खिली धूप, ठंड से मिली थोड़ी राहत
रुड़की : धूप खिलने से सोमवार को दोपहर में लोगों को कंपकंपाती ठंड से राहत मिली। वहीं अल
रुड़की : धूप खिलने से सोमवार को दोपहर में लोगों को कंपकंपाती ठंड से राहत मिली। वहीं अलसुबह और रात को मौसम सर्द बना रहा। मौसम विशेषज्ञों के अनुसार अगले एक-दो दिन मौसम साफ रहने का पूर्वानुमान है।
सोमवार सुबह साढ़े सात बजे के बाद मौसम साफ हो गया और धूप खिलने लगी। ऐसे में लोगों ने भी राहत महसूस की। वहीं सुबह नौ बजे तक तेज धूप खिल गई। दिनभर लोगों ने खिली धूप का आनंद लिया। हालांकि बीच-बीच में सर्द हवाएं भी चली। इसके विपरीत रविवार की तुलना में सोमवार को अधिकतम और न्यूनतम तापमान में गिरावट दर्ज की गई। अधिकतम तापमान 2.2 डिग्री लुढ़ककर 21 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जबकि न्यूनतम तापमान 3.3 डिग्री कम होकर 8.1 डिग्री सेल्सियस पर आ गया। शहर के अलावा आसपास के देहात क्षेत्रों में भी इसी प्रकार का मौसम बना रहा। आइआइटी रुड़की के जल संसाधन विकास एवं प्रबंधन विभाग में संचालित ग्रामीण कृषि मौसम सेवा परियोजना से मिली जानकारी के अनुसार बुधवार तक मौसम साफ रहने का अनुमान है। दिन में धूप खिलने से ठंड से थोड़ी राहत रहेगी, लेकिन अलसुबह और रात सर्द रहेगी। (जासं)