विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

हरिद्वार हाईवे पर वॉल्वो बस में आग लगने से राख, यात्रियों का सामान जला; 32 सवारियां सुरक्षित

Published: Wed, 03 Jun 2026 09:15 AM (IST)

हरिद्वार में देहरादून से जयपुर जा रही महालक्ष्मी फिलिप्स वॉल्वो बस में तकनीकी खराबी के कारण आग लग गई। बस ...और पढ़ें

बस में लगी आग।

बस में लगी आग।

HighLights

  1. देहरादून-जयपुर वॉल्वो बस में लगी आग।

  2. तकनीकी खराबी के कारण हुआ हादसा।

  3. सभी 32 यात्री सुरक्षित निकाले गए।

जागरण संवाददाता, हरिद्वार (बहादराबाद)। महालक्ष्मी फिलिप्स वॉल्वो बस मंगलवार देर रात देहरादून से दिल्ली होते हुए जयपुर जा रही थी। बस हाईवे स्थित क्रिस्टल वर्ल्ड के पास पहुंची, तभी तकनीकी खराबी के कारण उसमें अचानक आग लग गई। घटना से मौके पर अफरा-तफरी मच गई। बस में 32 सवारियां थीं।

आग लगते ही सभी सवारियों को सुरक्षित निकाला

आग लगते ही सभी यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। हालांकि यात्रियों का सामान बस में ही रह गया, जो आग की चपेट में आकर जलकर राख हो गया। घटना की सूचना तत्काल स्थानीय पुलिस एवं अग्निशमन विभाग को दी गई। जब तक दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंचतीं, तब तक बस बुरी तरह जलकर क्षतिग्रस्त हो चुकी थी।

बस चालक राजस्थान का है

घटना में किसी के घायल होने की सूचना नहीं है। बस चालक अरुण कुमार निवासी उदयपुर तथा परिचालक रिंकू निवासी कंचनपुर, धौलपुर (राजस्थान) हैं।

यह भी पढ़ें- मुजफ्फरनगर: रकम डबल करने का झांसा देने वाले गिरोह के दो सदस्य गिरफ्तार, 6.13 लाख रुपये बरामद