विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

सीएम धामी के जन्मदिन पर आज उत्तराखंड में किसान मोर्चा का घेराव, रुड़की से निकला 2000 किसानों का काफिला

Published: Wed, 16 Sep 2026 09:29 AM (IST)

उत्तराखंड किसान मोर्चा मुख्यमंत्री आवास का घेराव करने के लिए रुड़की से 2000 किसानों के साथ देहरादून कूच कर गया है।

News Article Hero Image
timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

जागरण संवाददाता, रुड़की। उत्तराखंड किसान मोर्चा की ओर से बुधवार को देहरादून में मुख्यमंत्री के आवास का घेराव किया जाएगा।  इसको लेकर मोर्चा के कार्यकर्ता अब्दुल कलाम चौक पर जुटे। यहां से जुलूस के रूप में वह देहरादून के लिए कूच कर गए।

मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष गुलशन रोड ने बताया कि करीब दो हजार किसानों को देहरादून ले जाने की तैयारी है इसके लिए वाहनों का काफिला तैयार किया गया है।

उन्होंने कहा कि इकबालपुर चीनी मिल के बकाया भुगतान स्मार्ट मीटर लगाने की प्रक्रिया पर रोक लगाने तहसीलों में किसानों का उत्पीड़न रोकने समेत विभिन्न मांगों को लेकर संगठन की ओर से 19 अगस्त से रुड़की कचहरी में धरना दिया जा रहा है।

कई बार प्रशासन से वार्ता हो चुकी है लेकिन कोई ठोस समाधान नहीं निकला है इसलिए सरकार को जगाने के लिए वह देहरादून कूच कर रहे हैं।