VIDEO: मां को अंतिम विदाई देते भावुक हुए CM योगी, हरिद्वार में अंतिम संस्कार
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ अपनी मां सावित्री देवी को अंतिम विदाई देते समय भावुक हो गए, जिनका कल निधन हो गया था। उनकी शव यात्रा पैतृक गांव पंचूर से हरिद्वार के चंडी घाट के लिए रवाना हुई, जहां अंतिम संस्कार की तैयारियां चल रही हैं।
-1795234427025_m.webp)
मां की अंतिम यात्रा के दौरान सीएम हुए भावुक।
HighLights
सीएम योगी मां सावित्री देवी को अंतिम विदाई देते भावुक।
शव यात्रा पंचूर से हरिद्वार के चंडी घाट के लिए रवाना।
आचार्य बालकृष्ण ने अंतिम संस्कार की तैयारियों का जायजा लिया।
डिजिटल डेस्क, हरिद्वार। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ अपनी मां सावित्री देवी को अंतिम श्रद्धांजलि देते समय भावुक हो गए। उनका कल निधन हो गया था। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की माता जी की शव यात्रा 8:50 पर उनके पैतृक गांव पंचूर से चंडी घाट हरिद्वार के लिए रवाना हो चुकी है।
अंतिम संस्कार की तैयारियों को लेकर पतंजलि योगपीठ के महामंत्री आचार्य बालकृष्ण शनिवार सुबह तड़के चंडीघाट पहुंचे। उन्होंने श्मशान घाट का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उनकी देखरेख में अंतिम संस्कार की तैयारियां की जा रही हैं। पूरे श्मशान घाट को फूलों और हरी पत्तियों की लड़ियों से सजाया जा रहा है।
अंतिम संस्कार में उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, उनके मंत्रिमंडल के सदस्य, उत्तर प्रदेश के मंत्री, भाजपा के वरिष्ठ नेता और अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के पदाधिकारियों सहित बड़ी संख्या में साधु-संतों के शामिल होने की संभावना है।
#WATCH | Panchur, Uttarakhand: Uttar Pradesh Chief Minister Yogi Adityanath gets emotional as he pays his last respects to his mother, Savitri Devi, who passed away yesterday. https://t.co/tDzb0WZpJ6
— ANI (@ANI) November 21, 2026