विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

उत्तराखंड लोक सेवा आयोग में 54 पदों पर निकली भर्ती, 26 नवंबर तक कर सकते हैं आवेदन

Published: Fri, 06 Nov 2026 09:17 PM (IST)

उत्तराखंड लोक सेवा आयोग ने सम्मिलित राज्य (सिविल) अवर अधीनस्थ सेवा परीक्षा 2026 के तहत 54 पदों पर सीधी भर्ती निकाली है।

इच्छुक अभ्यर्थी 6 नवंबर से 26 नवंबर तक आयोग की वेबसाइट psc.uk.gov.in पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

इच्छुक अभ्यर्थी 6 नवंबर से 26 नवंबर तक आयोग की वेबसाइट psc.uk.gov.in पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

HighLights

  1. राज्य लोक सेवा आयोग ने 54 पदों पर सीधी भर्ती निकाली।

  2. आवेदन प्रक्रिया 6 नवंबर से शुरू, अंतिम तिथि 26 नवंबर।

  3. नायब तहसीलदार, आबकारी निरीक्षक सहित विभिन्न पद शामिल।

जागरण संवाददाता, हरिद्वार। राज्य लोक सेवा आयोग ने सम्मिलित राज्य (सिविल) अवर अधीनस्थ सेवा परीक्षा 2026 के तहत विभिन्न विभागों में 54 पदों पर सीधी भर्ती निकाली है। इसके लिए छह नवंबर से आनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू हो गई है। अभ्यर्थी 26 नवंबर की रात 11:59 बजे तक आवेदन कर सकते हैं। इसी दिन तक आवेदन शुल्क भी जमा करना होगा।

भर्ती के तहत राजस्व विभाग में नायब तहसीलदार के 13, आबकारी विभाग में आबकारी निरीक्षक के चार, खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले विभाग में पूर्ति निरीक्षक के दो और विपणन निरीक्षक के 20 पद निर्धारित किए गए हैं।

श्रम विभाग में श्रम प्रवर्तन अधिकारी के पांच, पंचायती राज विभाग में कर अधिकारी (जिला पंचायत) के पांच, गन्ना एवं चीनी उद्योग विभाग में ज्येष्ठ गन्ना विकास निरीक्षक का एक और गन्ना विकास निरीक्षक के चार पदों पर भर्ती होगी।

उत्तराखंड लोक सेवा आयोग के सचिव अशोक कुमार पांडेय ने बताया कि आवेदन में संशोधन के लिए तीन दिसंबर से 12 दिसंबर तक का समय निर्धारित किया गया है। अभ्यर्थी आयोग की वेबसाइट psc.uk.gov.in पर जाकर आनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।