बारिश के चलते दो कच्चे मकान गिरे
भगवानपुर : सरठेड़ी गांव में भारी बारिश के चलते दो ग्रामीणों के कच्चे मकान गिर पड़े। मका
By JagranEdited By: Published: Tue, 14 Aug 2018 06:18 PM (IST)Updated: Tue, 14 Aug 2018 06:18 PM (IST)
भगवानपुर : सरठेड़ी गांव में भारी बारिश के चलते दो ग्रामीणों के कच्चे मकान गिर पड़े। मकान के मलबे में हजारों रुपये का सामान दब गया।
दो दिन से हो रही भारी बारिश से लोगों का काफी नुकसान हुआ है। किसी के मकान में पानी भरने से सामान खराब हो गया तो कहीं पर पुलिया बह गई। मंगलवार को सरठेड़ी गांव में ग्रामीण इस्लाम और लखीचंद का कच्चा मकान भर-भराकर गिर पड़ा। मकान गिरने से पहले ही परिजनों को इसका आभास हो गया था। जिसके चलते परिजन पहले ही मकान से बाहर आ गए। मकान के मलबे में घर में रखी खाद्य सामग्री और कपड़े दब गए। हादसे के बाद आसपास के ग्रामीणों ने मलबे के नीचे दबे सामान को बाहर निकलवाया। हादसे की जानकारी मिलने पर प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची और नुकसान का जायजा लिया। (संसू)
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें