विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 17, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

हरिद्वार में शराब के खिलाफ चलाया अभियान, 146 पव्वों के साथ दो गिरफ्तार

By BhanuEdited By:
Published: Thu, 17 Mar 2016 04:37 PM (IST)Updated: Thu, 17 Mar 2016 04:40 PM (IST)

पुलिस ने अवैध शराब के खिलाफ अभियान चलाते हुए अलग-अलग स्थानों से दो व्यक्तियों को गिरफ्तार किया है। उनके कब्जे से शराब के 146 पव्वे बरामद किए गए हैं।

News Article Hero Image

बहादराबाद (हरिद्वार) पुलिस ने अवैध शराब के खिलाफ अभियान चलाते हुए अलग-अलग स्थानों से दो व्यक्तियों को गिरफ्तार किया है। उनके कब्जे से शराब के 146 पव्वे बरामद किए गए हैं।
पुलिस के अनुसार बहादराबाद ठेके के पास विकास पुत्र नीलू निवासी कडच्च मोहल्ला ज्वालापुर को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से देशी शराब के 96 पव्वे बरामद किए गए। इन पव्वों को वह थैले में भरकर ले जा रहा था।
वहीं दूसरी और पुलिस ने ग्राम बोंगला के पास बिट्टू पुत्र देवदास निवासी साबरी मुज्जफरनगर से शराब के 50 पव्वे बरामद किए। पुलिस ने दोनों के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है।
पढ़ें-घोड़े की टांग टूटने के मामले में पुलिस कार्रवाई शुरू, हल्द्वानी से भाजयुमो नेता गिरफ्तार