Move to Jagran APP

प्रथम पुण्य तिथि पर रोपे फलदार पौधे

आनंद स्वरूप आर्य सरस्वती विद्या मंदिर के संस्थापक पद्मश्री डॉ. आनंद स्वरूप आर्य की प्रथम पुण्य तिथि के मौके पर विद्यालय परिसर में यज्ञ एवं पौधारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

By JagranEdited By: Published: Tue, 01 Sep 2020 07:11 PM (IST)Updated: Tue, 01 Sep 2020 07:11 PM (IST)
प्रथम पुण्य तिथि पर रोपे फलदार पौधे

रुड़की: आनंद स्वरूप आर्य सरस्वती विद्या मंदिर के संस्थापक पद्मश्री डॉ. आनंद स्वरूप आर्य की प्रथम पुण्य तिथि पर विद्यालय परिसर में यज्ञ एवं पौधारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम मे कौशल्या आर्य ने वीडियो संदेश के माध्यम से डॉ. आनंद स्वरूप आर्य के जीवन के विभिन्न संस्मरणों के बारे में जानकारी दी। उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि सभी को चरित्र निर्माण पर जोर देना होगा। छात्रों के अंदर अच्छे संस्कार से ही राष्ट्र मजबूत होगा। विद्यालय के उपाध्यक्ष एवं विभाग संघ चालक रामेश्वर प्रसाद कुलश्रेष्ठ ने कहा कि गुजरात के भूकंप के दौरान डॉ. आर्य ने पुन: निर्माण में अहम भूमिका अदा की। उन्होंने कई राज्यों में भूकंप रोधी डिजाइनिग की तकनीक दी। इस मौके पर राजेश कंसल, पूर्व प्रबंधक डॉ. अनिल शर्मा, डॉ. जवाहर लाल गेंधर, प्रधानाचार्य अमरदीप सिंह ने विचार व्यक्त किए। इससे पूर्व विद्यालय परिसर में आम, अमरूद के पौधे रोपे गए। इस दौरान ऑनलाइन चित्रकला प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया। (संस)

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.