विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 31, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Bus Accident in Haridwar: हरिद्वार में दर्दनाक हादसा, बस पलटने से 10 महीने की बच्ची सहित दो की मौत; 40 घायल

By Jagran NewsEdited By: Swati Singh
Published: Wed, 31 May 2023 08:02 AM (IST)Updated: Wed, 31 May 2023 11:22 AM (IST)

Bus Accident in Haridwar बुधवार को हरिद्वार नजीबाबाद राष्ट्रीय राजमार्ग पर चंडी चौकी के समीप उत्तर प्रदेश की बस अनियंत्रित ...और पढ़ें

हरिद्वार में दर्दनाक हादसा, बस पलटने से डेढ़ साल के बच्चे सहित दो की मौत
हरिद्वार में दर्दनाक हादसा, बस पलटने से डेढ़ साल के बच्चे सहित दो की मौत

हरिद्वार, जागरण डिजिटल डेस्क। उत्तराखंड के हरिद्वार में बुधवार को दर्दनाक हादसा हुआ। यहां एक बस अनियंत्रित होकर पलट गई। बस सड़क से नीचे जा गिरी। इस हादसे में दो लोगों की मौत हो गई है। वहीं बस के पलटने से उसमें सवार 40 सवारी घायल हो गए हैं।

हरिद्वार के चंडी चौकी के पास बुधवार सुबह एक बस के सड़क से नीचे गिर जाने से एक बच्चे सहित दो लोगों की मौत हो गई और चार अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए हैं।

एसडीआरएफ ने बुधवार को कहा कि हरिद्वार में चंडी चौक के पास नजीबाबाद रोड पर बस दुर्घटना हो गई है। बस अनियंत्रित होकर मुख्य सड़क से 20 मीटर नीचे गिर गई। बस कंडक्टर और 10 महीने की एक बच्ची की मौत हो गई है।

बुधवार को उत्तराखंड रोडवेज की बस रूपहिया से हरिद्वार जा रही थी। उन्होंने बताया कि बस में कुल 41 लोग सवार थे। इसी दौरान अनियंत्रित होकर बस दुर्घटनाग्रस्त हो गई। बस में सवार कई लोग घायल गए हैं। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 

बस में 40 से ज्यादा लोग सवार थे। इसमें से चार लोगों को हेड इंजरी के चलते उनको एम्स रेफर कर दिया गया है। वहीं पांच लोगों को फ़्रैक्चर आया है। बस के पलटने के बाद घायलों को आनन-फानन में अस्पताल पहुंचाया गया।

जिला अस्पताल में उपचार के लिए 40 मरीजों को लाया गया था। जिसमें से कुछ की हालत गंभीर होने पर उन्हें एम्स के रेफर कर दिया गया है।

तुरंत चलाया गया रेस्क्यू ऑपरेशन

पुलिस ने कहा कि सूचना मिलने पर उत्तराखंड पुलिस, एसडीआरएफ और अग्निशमन सेवा के कर्मी तुरंत मौके पर पहुंचे और घायलों को बचाया। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इसमें से चार की हालत गंभीर है, जिन्हें एम्स रेफर कर दिया गया है।

एसडीएम ने जाना घायलों का हाल

अधिकारियों के मुताबिक, सभी घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है और उनका इलाज चल रहा है। घायल मरीजों का हाल-चाल जानने के लिए एसडीएम पूरण सिंह राणा अस्पताल पहुंचे।

उन्होंने घायलों से मुलाकात की और हालचाल जाना। फिलहाल घायलों का इलाज अस्पताल में जारी है।