विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 23, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Haridwar News: गौवंश के अवशेष मिलने पर जाम लगाकर किया हंगामा, पुलिस मामले की जांच में जुटी

By Mehtab alam Edited By: Shoyeb Ahmed
Published: Tue, 23 Jan 2024 03:00 AM (IST)

ज्वालापुर में सोमवार की सुबह श्यामनगर कालोनी में गौवंश का अवशेष मिलने पर बड़ा बवाल होते-होते थमा। भैरव सेना संगठन ...और पढ़ें

गौवंश के अवशेष मिलने पर लोगों ने किया हंगामा (फाइल फोटो)
गौवंश के अवशेष मिलने पर लोगों ने किया हंगामा (फाइल फोटो)

जागरण संवाददाता, हरिद्वार। ज्वालापुर में सोमवार की सुबह श्यामनगर कालोनी में गौवंश का अवशेष मिलने पर बड़ा बवाल होते-होते थमा। भैरव सेना संगठन के जिलाध्यक्ष चरणजीत पाहवा के नेतृत्व में कालोनीवासियों ने अवशेष सड़क पर रखकर जाम लगा दिया।

अयोध्या में रामलला के विग्रह की प्राण प्रतिष्ठा को लेकर जगह-जगह कार्यक्रम शुरू होने से पहले इस घटनाक्रम की सूचना से पुलिस के होश उड़ा दिए। कोतवाली प्रभारी विजय सिंह ने टीम सहित मौके पर पहुंचकर जैसे-तैसे कालोनिवासियों को समझाया और कार्रवाई का भरोसा दिलाते हुए जाम खुलवाया। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

सड़क पर दिया धरना

सोमवार की सुबह श्यामपुर कालोनी में गौवंश अवशेष मिलने के बाद कॉलोनीवासी बाहर सड़क पर इकट्ठा हो गए। कॉलोनीवासियों की सूचना पर भैरव सेना संगठन के जिलाध्यक्ष चरणजीत सिंह पाहवा अपने समर्थकों के साथ पहुंच गए। गौवंश अवशेष लेकर जिलाध्यक्ष चरणजीत सिंह पाहवा ने सड़क पर रखकर धरना शुरू कर दिया।

देखते ही देखते मौके पर जाम की स्थिति पैदा हो गई। कॉलोनीवासियों ने गौवंश अवशेष जानबूझकर कॉलोनी में फेंककर माहौल खराब करने का आरोप लगाया। मांग कि अवशेष फेकने वालों को चिन्हित कर उनके खिलाफ कार्रवाई की जाए।

पुलिस ने कार्रवाई के दिए निर्देश

इधर, जाम लगने की सूचना मिलते ही कोतवाली प्रभारी विजय सिंह, एसएसआइ संतोष सेमवाल पहुंच गए। पुलिस अधिकारियों ने समझा बुझाकर धरने पर बैठे हिंदूवादी संगठन के कार्यकर्ताओं को हटाया, जिसके बाद अवशेष को कब्जे में ले लिया।

कोतवाली प्रभारी विजय सिंह ने भरोसा दिलाया कि आरोपितों को चिन्हित कर कार्रवाई की जाएगी। एसएसपी प्रमेंद्र डोबाल ने बताया कि पूरे मामले की गहनता से जांच कर कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं। जल्द ही पूरे घटनाक्रम का खुलासा किया जाएगा।