विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 05, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Terrorist in Uttarakhand : रुड़की निवासी एक और आतंकी गिरफ्तार, दारुल उलूम में कर रहा था पढ़ाई, हुए बड़े खुलासे

By Jagran NewsEdited By: Nirmala Bohra
Published: Sat, 05 Nov 2022 08:17 AM (IST)Updated: Sat, 05 Nov 2022 08:26 AM (IST)

Terrorist in Uttarakhand उत्तर प्रदेश एटीएस की गिरफ्त में आए झबरेड़ा क्षेत्र के बबेलपुर गांव निवासी आतंकी हारिस को गिरफ्तार ...और पढ़ें

Terrorist in Uttarakhand : रुड़की निवासी एक और आतंकी गिरफ्तार।
Terrorist in Uttarakhand : रुड़की निवासी एक और आतंकी गिरफ्तार।

जागरण संवाददाता, रुड़की : Terrorist in Uttarakhand : उत्तर प्रदेश एटीएस की गिरफ्त में आए झबरेड़ा क्षेत्र के बबेलपुर गांव निवासी आतंकी हारिस को गिरफ्तार किया है। आतंकी हारिस के स्वजन से स्थानीय पुलिस और खुफिया विभाग की टीम ने पूछताछ की।

करीब सात साल से वह देवबंद के दारुल उलूम मदरसे में अपने दो भाइयों के साथ पढ़ाई कर रहा था। अभी कुछ दिन पहले ही यूपी एटीएस ने रुड़की निवासी एक और आतंकी मदस्सिर को गिरफ्तार किया था।

उप्र एटीएस की टीम ने किया गिरफ्तार

उप्र एटीएस की टीम ने सहारनपुर क्षेत्र के जहीरपुर गांव निवासी आस मोहम्मद और झबरेड़ा थाना क्षेत्र के बबेलपुर गांव निवासी हारिस को गिरफ्तार किया था। एटीएस की टीम दोनों को अपने साथ ले गई थी।

जमात-उल- मुजाहिद्दीन बांग्लादेश (जेएमबी) से संबंध

बताया गया कि इनके एक आतंकी संगठन जमात-उल- मुजाहिद्दीन बांग्लादेश (जेएमबी) से संबंध थे। इनकी फोन पर कई बार बातचीत भी हुई थी। कुछ दिन पहले उप्र एटीएस की टीम ने इसी संगठन से जुड़े कई संदिग्धों को गिरफ्तार किया था। इनसे पूछताछ के बाद आस मोहम्मद और हारिस के नाम सामने आए थे।

खुफिया विभाग की टीम ने हारिस के घर पहुंचकर पूछताछ की

इनके पकड़े जाने के बाद शुक्रवार को झबरेड़ा थाना पुलिस और खुफिया विभाग की टीम ने हारिस के घर पहुंचकर स्वजन से पूछताछ की। इसके अलावा उसके संपर्क में रहने वाले युवकों से भी जानकारी ली।

झबरेड़ा थाना प्रभारी संजीव थपलियाल ने बताया कि हारिस के पिता मुफ्ती वसीम सहारनपुर क्षेत्र के एक मदरसे में मुफ्ती थे। कई साल से हारिस उनके साथ ही रहता था।

यह भी पढ़ें : Infiltration Along LoC : भारतीय सेना ने कहा, आतंकियों की घुसपैठ में सहयोग कर रही पाक सेना

करीब छह माह पहले ही हुई थी हारिस की शादी

करीब सात साल पहले उसके पिता की मौत हो गई थी। इसके बाद से उसने देवबंद स्थित दारुल उलूम मदरसे में पढ़ाई शुरू की थी। उसके दो भाई अब्दुल समद और अब्दुल कलाम भी उसके साथ पढ़ाई कर रहे हैं। हारिस की मां बलेलपुर गांव में ही रहकर खेतीबाड़ी करती है। करीब छह माह पहले ही हारिस की शादी हुई थी।

नंबर ट्रेस होने के बाद उप्र एटीएस ने पूछताछ के लिए भी बुलाया था

पुलिस ने बताया कि उसका नंबर ट्रेस होने के बाद उप्र एटीएस ने नोटिस भेजकर उसे सहारनपुर पूछताछ के लिए भी बुलाया था। इसके बाद स्वजन उसे लेकर सहारनपुर पहुंचे थे, जहां एटीएस टीम ने उससे पूछताछ की थी।