पाकिस्तान जाकर दुश्मनों से गले मिलने वाले सिद्धू को दिया जाए देश निकाला
नवजोत सिंह सिद्धू के खिलाफ गुरुकुल कांगड़ी के छात्रों में उबाल है। उन्होंने सिद्धू का पुतला जलाकर उन्हें देश से निकालने की मांग की है।
हरिद्वार, [जेएनएन]: गुरुकुल कांगड़ी विश्वविद्यालय के छात्र संघ अध्यक्ष ने कहा कि भारत में रहकर पाकिस्तान की बात करने वाले और दुश्मनों को गले लगाने वाले सिद्धू को देश से बाहर निकाला जाए।
गुरुकुल कांगड़ी विश्वविद्यालय के छात्र विविपरिसर में इकठ्ठा हुए। इस दौरान छात्र संघ के अध्यक्ष विक्रम भुल्लर ने कहा कि जिस समय भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी जी की अस्थियां गंगा में विसर्जित की जा रही थीं, उस समय सिद्धू पाकिस्तान में एक वर्ग के लोगों से गले मिल रहा था।
सिद्धू देश के उन लोगों की भावनाओं को कुचल रहे हैं, जो देश के लिए अपने प्राणों की बाजी लगाने के लिए हर समय सीमाओं पर खड़े रहते हैं। संघ के उपाध्यक्ष गोविंद पंवार ने कहा कि देश के खिलाफ खड़े होने वालों को इस देश में रहने का कोई अधिकार नहीं है। सरकार को ऐसे लोगों के खिलाफ सख्त कदम उठाने चाहिए। छात्र नेता अजय चौहान ने कहा कि युवाओं को भारत में रहकर उसी के खिलाफ साजिश रचने वालों को सबक सिखाने के लिए एकजुट होना चाहिए।
पुतला फूंकने वालों में गौरव पंत, शाहरुख, रोहित गिरि, भूपेंद्र पारस, हेमंत राय, रोहित सोनी, अनिल, मनदीप, मनीष चौहान, अजय सैनी आदि शामिल थे।
यह भी पढ़ें: राय-शुमारी के बाद गठित होंगी कांग्रेस की प्रदेशस्तरीय समितियां
यह भी पढ़ें: उत्तराखंड कांग्रेस में गुटबाजी ने डाले प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम के माथे पर बल
यह भी पढ़ें: गोविंद सिंह कुंजवाल बोले, मैंने अपने दिल में पत्थर रखकर इस्तीफा दिया