विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 19, 2021 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

सात साल तक बेटी का शारीरिक उत्पीड़न करता रहा सौतेला पिता, भाई की हत्या का दिखाया डर; ऐसे खुला मामला

By Raksha PanthriEdited By:
Published: Wed, 19 May 2021 05:06 PM (IST)

रुड़की में रिश्तों को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है। एक सौतेले पिता नाबालिग ने बेटी के साथ सात ...और पढ़ें

सात साल तक बेटी का करता रहा शारीरिक उत्पीड़न।
सात साल तक बेटी का करता रहा शारीरिक उत्पीड़न।

जागरण संवाददाता, रुड़की। रुड़की में रिश्तों को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है। एक सौतेले पिता नाबालिग ने बेटी के साथ सात साल तक अश्लील हरकत की। इतना ही नहीं वो मोबाइल पर उसकी अश्लील वीडियो बनाकर उसके साथ संबंध बनाने का दबाव भी बनाता रहा। यहां तक कि बेटी को उसके भाई की हत्या का डर तक दिखाया। इस मामले में पुलिस ने अब सौतेले पिता पर मुकदमा दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया। 

सिविल लाइंस कोतवाली क्षेत्र में एक शख्स से एक महिला ने वर्ष 2014 में दूसरा निकाह किया था। महिला के पहले पति से एक 14 साल की बेटी और एक बेटा था। आरोप है कि कुछ दिन बाद ही सौतेले पिता की बेटी पर नीयत खराब हो गई। मौका देख कर वह बेटी के साथ अश्लील हरकत करने लगा। उसे एक मोबाइल भी दिलाया। आरोप है कि उस मोबाइल पर वह सौतेली बेटी को अश्लील फोटो भेजता रहा। यह बात किसी और को बताने पर उसने उसके भाई की हत्या का डर दिखाया। 

पीड़िता के मुताबिक उसके सौतेले पिता ने उसके साथ कई बार दुष्कर्म का भी प्रयास किया था। पीड़िता के मुताबिक उसका सौतेला पिता उसे यह कहकर डराता था कि उसने पांच मर्डर किये हैं। उनका आज तक पता नहीं चल पाया है। इसी डर से वह सात साल तक सब कुछ सहती रही। 

सौतेले पिता की हरकतों से परेशान होकर बुधवार को पीड़िता सिविल लाइंस कोतवाली पहुंची और पुलिस को मामले से अवगत कराया। उसने बताया कि अब वह बालिग हो चुकी है। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक राजेश साह ने बताया कि पुलिस ने पीड़िता की तहरीर पर उसके सौतेला पिता पर मुकदमा दर्ज किया है। उन्होंने बताया कि आरोपित को गिरफ्तार कर लिया गया है। फिलहाल, उससे पूछताछ की जा रही है।

यह भी पढ़ें- हरिद्वार में महिला ने प्रेमी के साथ मिलकर की थी पति की हत्या, ऐसे हुआ मामले का पर्दाफाश

Uttarakhand Flood Disaster: चमोली हादसे से संबंधित सभी सामग्री पढ़ने के लिए क्लिक करें