उद्यान विभाग के दफ्तर में घुसा कोबरा, दहशत
संवाद सूत्र, भगवानपुर: भगवानपुर स्थित उद्यान विभाग के कार्यालय में एक कोबरा घुस गया। गनीमत रही
संवाद सूत्र, भगवानपुर: भगवानपुर स्थित उद्यान विभाग के कार्यालय में एक कोबरा घुस गया। गनीमत रही कि उस समय दफ्तर में कोई नहीं था। सुबह के समय वन विभाग की टीम ने उस सांप को पकड़कर जंगल में छोड़ दिया।
कस्बा भगवानपुर में ज्येष्ठ उद्यान निरीक्षक का कार्यालय है। मंगलवार की रात को चौकीदार नसीम अहमद कार्यालय के बाहर बैठा हुआ था। तभी उसे कार्यालय में बर्तन गिरने की आवाज आई। उसने जाकर देखा तो कार्यालय में गिलास आदि गिरे हुए थे। उसने टार्च की रोशनी से देखा तो एक पांच फीट लंबा सांप था। उसने लाठी से सांप को हटाने की कोशिश की लेकिन सांप की फुंकार से चौकीदार डर गया। उसने आगे से दरवाजा बंद कर दिया और वन विभाग को इस बात की सूचना दी। इस पर वन बीट अधिकारी सुनील कुमार सुबह कर्मचारियों को लेकर उद्यान विभाग के दफ्तर पहुंच गए। वन कर्मियों ने बड़ी मशक्कत के बाद सांप को पकड़ लिया। इसके बाद उसे जंगल में ले जाकर छोड़ दिया। गनीमत रही कि सांप रात के समय घुसा, दिन के समय दफ्तर में काफी भीड़ रहती है।