Move to Jagran APP

-चित्रकला में बच्चों ने दिखाया हुनर

हरिद्वार: प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू के जन्मदिवस पर नेहरू युवा केंद्र में चित्रकला प

By JagranEdited By: Published: Wed, 14 Nov 2018 09:31 PM (IST)Updated: Wed, 14 Nov 2018 09:31 PM (IST)
-चित्रकला में बच्चों ने दिखाया हुनर

हरिद्वार: प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू के जन्मदिवस पर नेहरू युवा केंद्र में चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें विजयी बच्चों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।

loksabha election banner

धरती मां की यही पुकार, वृक्ष लगाओ बार-बार विषय पर आधारित प्रतियोगिता में ऋषि कुमार ने प्रथम, सोनम कपूर ने द्वितीय और लक्ष्य ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। जबकि हमारे त्योहार विषय पर आधारित प्रतियोगिता में आद्या गर्ग ने प्रथम, ऋतिक ने द्वितीय और दीपिका ने तृतीय स्थान हासिल किया। सौर ऊर्जा और उसका संरक्षण में विजय राजपूत ने प्रथम, अभिषेक ने द्वितीय और दिव्या ने तृतीय स्थान हासिल किया। नेहरू युवा केंद्र की अध्यक्ष दीपा जोशी ने बताया कि प्रतियोगिता में 15 स्कूल के बच्चों ने हिस्सा लिया। उन्होंने कहा कि बच्चों द्वारा अपनी बौद्धिक क्षमताओं को चित्रों के माध्यम से दिखाया जाना प्रशंसनीय है। इस मौके पर पदम प्रकाश शर्मा, जितेंद्र अरोड़ा, इन्द्रमोहन बड़थ्वाल, सुखवीर ¨सह, मंजू ¨सह आदि मौजूद रहे। (संस)


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.