शनिवार से शुरू होगी श्रीराम कथा
हरिद्वार कनखल स्थित श्री हरिगिरी सन्यास आश्रम में शनिवार को श्रीराम कथा का शुभारंभ होगा।
By JagranEdited By: Published: Thu, 27 Feb 2020 06:25 PM (IST)Updated: Thu, 27 Feb 2020 06:25 PM (IST)
हरिद्वार: कनखल स्थित श्री हरिगिरी सन्यास आश्रम में शनिवार को श्रीराम कथा का शुभारंभ होगा। जिसमें कथा व्यास डॉ. जीजी सरकार व डॉ. प्रज्ञा भारती द्वारा राम लीलाओं का वर्णन किया जाएगा। कथा आयोजक प्रेम सिंह राणा ने श्रीराम कथा में अधिक से अधिक लोगों से शामिल होने की अपील की। इस दौरान भक्तों में प्रसाद वितरण भी किया जाएगा।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें