विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

अखंड ज्योति बाहर से अधिक मन-मस्तिष्क में होती प्रकाशित, हरिद्वार में केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह ने कही ये बात

Published: Sat, 24 Jan 2026 08:01 PM (IST)

केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने हरिद्वार में गायत्री परिवार के शताब्दी समारोह के समापन पर कहा कि यह ...और पढ़ें

हरिद्वार में शताब्दी समारोह के समापन अवसर पर मध्यप्रदेश के आदिवासी समूह के साथ कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान। जागरण

हरिद्वार में शताब्दी समारोह के समापन अवसर पर मध्यप्रदेश के आदिवासी समूह के साथ कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान। जागरण 

HighLights

  1. गायत्री परिवार संस्कृति, संस्कारों और अध्यात्म का आलौकिक संगम है।

  2. अखंड ज्योति भीतर प्रकाशित होकर बुद्धि को विवेक देती है।

  3. भारतीय संस्कृति अशांत विश्व में शांति व सद्भाव लाएगी।

जागरण संवाददाता, हरिद्वार। अखिल विश्व गायत्री परिवार के शताब्दी समारोह के समापन अवसर पर बैरागी कैंप पहुंचे केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि गायत्री परिवार कोई साधारण संस्था नहीं है, बल्कि यह संस्कृति की सरिता, संस्कारों का सागर और अध्यात्म की आलौकिक आभा है, जो संपूर्ण विश्व को सनातन मूल्यों का दिग्दर्शन करा रही है।

उन्होंने कहा कि अखंड ज्योति साधारण प्रकाश नहीं है, बल्कि यह ऐसी ज्योति है जो बाहर से अधिक भीतर प्रकाशित होती है। यह बुद्धि को विवेक से, कर्म को धर्म से तथा जीवात्मा को परमात्मा से जोड़ने का कार्य करती है। यह ज्योति निरंतर प्रज्वलित है।

कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि संपूर्ण विश्व अशांति, अनिश्चितता और संघर्ष के दौर से गुजर रहा है। व्यापार को हथियार बनाया जा रहा है और शक्ति के बल पर वर्चस्व स्थापित करने की प्रवृत्तियां बढ़ रही हैं।

ऐसे समय में भारतीय संस्कृति, सनातन मूल्य और गायत्री परिवार ही विश्व को शांति और सद्भाव की दिशा में ले जाने में सक्षम हैं। इस अवसर पर शताब्दी समारोह में आए आदिवासी समूहों ने कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान का स्वागत किया।

इस अवसर पर पूर्व कैबिनेट मंत्री यतीश्वरानंद, भाजपा जिलाध्यक्ष आशुतोष शर्मा, भाजपा मीडिया प्रभारी धर्मेंद्र चौहान, दायित्वधारी विनय रोहिला, दुर्गा शंकर मिश्रा, जिलाधिकारी मयूर दीक्षित, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रमेंद्र सिंह डोबाल, अपर जिलाधिकारी पीआर चौहान मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें- गृहमंत्री Amit Shah हरिद्वार में गायत्री परिवार शताब्दी समारोह में हुए शामिल, देखें तस्वीरों में

यह भी पढ़ें- गृहमंत्री अमित शाह हरिद्वार में, गायत्री परिवार शताब्दी समारोह में बोले - 'देवभूमि ऋषियों की तपस्या की भूमि'