विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

गृहमंत्री Amit Shah हरिद्वार में गायत्री परिवार शताब्दी समारोह में हुए शामिल, देखें तस्वीरों में

Published: Thu, 22 Jan 2026 04:25 PM (IST)

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह (Amit Shah) ने हरिद्वार में अखिल विश्व गायत्री परिवार के शताब्दी समारोह में भाग लिया। ...और पढ़ें

हरिद्वार में आयोजित अखिल विश्व गायत्री परिवार के शताब्दी वर्ष समारोह में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह शामिल हुए।

हरिद्वार में आयोजित अखिल विश्व गायत्री परिवार के शताब्दी वर्ष समारोह में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह शामिल हुए।

HighLights

  1. गृह मंत्री अमित शाह ने गायत्री परिवार की सराहना की।

  2. आचार्य श्रीराम शर्मा के राष्ट्र निर्माण योगदान को याद किया।

  3. भारतीय परंपराओं में विश्व समस्याओं का समाधान बताया।

जागरण संवाददाता, हरिद्वार। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह (Amit Shah) ने गुरुवार को हरिद्वार में आयोजित अखिल विश्व गायत्री परिवार के शताब्दी वर्ष समारोह में गायत्री परिवार द्वारा किए जा रहे सामाजिक, सांस्कृतिक और राष्ट्र निर्माण से जुड़े कार्यों की सराहना की तथा आचार्य श्रीराम शर्मा के योगदान का स्मरण किया। उन्होंने कहा कि भारतीय परंपराओं में विश्व की समस्याओं का समाधान निहित है।

गृह मंत्री ने कहा कि श्रीराम शर्मा आचार्य ने सनातन धर्म में व्याप्त विकृतियों को दूर कर आध्यात्मिकता को सामाजिक सरोकारों से जोड़ा तथा समानता, संस्कृति, एकता और अखंडता के मूल्यों को सुदृढ़ किया।

उन्होंने “व्यक्ति निर्माण से समाज निर्माण और राष्ट्र निर्माण” के विचार को व्यवहार में उतारने का मार्ग प्रशस्त किया। गृह मंत्री शाह ने आचार्य के संदेश “हम सुधरेंगे, युग सुधरेगा” को मानव कल्याण का मूल मंत्र बताते हुए इसे जन-जन तक पहुँचाने का आह्वान किया।

Home Minister Amit

गृह मंत्री ने कहा कि बीते 10 वर्ष में देश की कार्य-संस्कृति और सोच में बड़ा सकारात्मक परिवर्तन आया है। आज भारत को उसकी गौरवशाली विरासत, संस्कृति और मूल्यों के संदर्भ में आदर भाव से देखा जा रहा है।

उन्होंने स्वामी विवेकानंद और अरविंद घोष जैसे युगपुरुषों के विचारों का उल्लेख करते हुए कहा कि भारत के उत्कर्ष से मानवता का उत्कर्ष सुनिश्चित होगा।

CM Dhami In Haridwar

उन्होंने कहा कि देवभूमि हरिद्वार में कदम रखते ही आध्यात्मिक अनुभूति होती है और गायत्री मंत्र व्यक्ति के भीतर सद्भाव, राष्ट्र सेवा और मानव कल्याण की चेतना को जाग्रत करता है। उन्होंने युवाओं से आत्म-सुधार को सबसे बड़ी सामाजिक सेवा मानकर इसे जीवन में अपनाने का आग्रह किया।

shatabdi varsh samaroh

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अपने संबोधन में कहा कि गायत्री परिवार एक वटवृक्ष के समान है, जो आध्यात्मिक चेतना का प्रचार-प्रसार करते हुए समाज को शांति और सकारात्मकता की छाया प्रदान कर रहा है।

उन्होंने कहा कि आज भारत अपनी गौरवशाली संस्कृति, ज्ञान और विज्ञान को नए स्वरूप में पुनः स्थापित कर रहा है और सनातन संस्कृति का यह विराट संदेश विश्व तक पहुंचे, इसके लिए सामूहिक प्रयास आवश्यक हैं। उन्होंने कहा कि गायत्री परिवार समाज में आध्यात्मिक जनजागरण का कार्य कर रहा है।

shatabdi varsh samaroh in Haridwar

अखिल विश्व गायत्री परिवार से डॉ. चिन्मय पांड्या ने कहा कि गायत्री परिवार का मूल दर्शन समाज से विमुख होना नहीं, बल्कि समाज में रहकर मानव कल्याण और सामाजिक उत्थान के कार्यों को आगे बढ़ाना है।

gayatri pariwar

उन्होंने कहा कि संस्थान प्राचीन वेद, उपनिषद और गीता से प्रेरणा लेते हुए आधुनिक तकनीक को आत्मसात कर शिक्षा, प्रशिक्षण और राष्ट्र निर्माण के कार्यों में सक्रिय भूमिका निभा रहा है। उन्होंने कहा कि सनातन धर्म रक्षा के लिए राष्ट्र धर्म रक्षा जरूरी हैं।

Amit shah and CM Dhami

यह भी पढ़ें- गृहमंत्री अमित शाह हरिद्वार में, गायत्री परिवार शताब्दी समारोह में बोले - 'देवभूमि ऋषियों की तपस्या की भूमि'

यह भी पढ़ें- Amit Shah in Rishikesh: सनातन की रक्षा शोरगुल से नहीं, शास्त्र से ही संभव: अमित शाह

यह भी पढ़ें- देवभूमि से अमित शाह की दहाड़, 'सोमनाथ मंदिर 16 बार तोड़ा, आज तोड़ने वाले गुम और हम मना रहे स्वाभिमान वर्ष'

कार्यक्रम में हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ला, राज्यसभा सांसद महेंद्र भट्ट, उत्तर प्रदेश के परिवहन मंत्री दया शंकर सिंह, विधायक मदन कौशिक सहित देश-विदेश से आए बड़ी संख्या में गायत्री साधक एवं श्रद्धालु उपस्थित रहे।