बिना मास्क लोगों को देख एसडीएम भड़के
भगवानपुर कस्बे में बिना मास्क के लोगों को देखकर उप जिलाधिकारी संतोष कुमार पांडे का पारा चढ़ गया।
By JagranEdited By: Published: Mon, 06 Jul 2020 07:47 PM (IST)Updated: Mon, 06 Jul 2020 07:47 PM (IST)
भगवानपुर: भगवानपुर कस्बे में बिना मास्क के लोगों को देखकर उप जिलाधिकारी संतोष कुमार पांडे का पारा चढ़ गया। उन्होंने 34 दुकानदारों के चालान काटे। एसडीएम की इस कार्रवाई से हड़कंप मचा रहा।
दोपहर के समय उप जिलाधिकारी संतोष कुमार पांडे कस्बे का निरीक्षण कर रहे थे। इस दौरान उन्होंने देखा कि बड़ी संख्या में लोग बिना मास्क के कामकाज कर रहे हैं। दुकानों में शारीरिक दूरी का पालन नहीं किया जा रहा है। इस पर उन्होंने दुकानदारों की जमकर खबर ली। 34 दुकानदारों के चालान काटे गए। इस दौरान कई दुकानदार तो दुकानें बंद कर भाग निकले। (संसू)
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें