Move to Jagran APP

कॉलोनिवासियों ने खौफ के साए में बिताई रात

जागरण संवाददाता, हरिद्वार: रुद्रविहार कॉलोनी में डकैती की घटना ने कॉलोनिवासियों की नीं

By JagranEdited By: Published: Mon, 17 Sep 2018 08:28 PM (IST)Updated: Mon, 17 Sep 2018 08:28 PM (IST)
कॉलोनिवासियों ने खौफ के साए में बिताई रात
कॉलोनिवासियों ने खौफ के साए में बिताई रात

जागरण संवाददाता, हरिद्वार: रुद्रविहार कॉलोनी में डकैती की घटना ने कॉलोनिवासियों की नींद उड़ा दी है। कॉलोनिवासियों ने रविवार की रात खौफ के साए में बिताई। हालांकि, डकैती की घटना के बाद पुलिस की नींद टूटी है। रात में पुलिस टीम ने कई बार कॉलोनी में गश्त किया। कॉलोनी के लोग अपने खर्चे पर चौकीदार रखने पर भी विचार कर रहे हैं।

loksabha election banner

जमालपुरकलां के आसपास पिछले चार पांच साल में नई कॉलोनियां वजूद में आई हैं। कई कॉलोनियां ऐसी हैं, जहां फिलहाल आबादी कम है। दूर-दूर मकान बने हुए हैं। रेलवे लाइन किनारे बसी कॉलोनियों का एक छोर खाली और जंगल से मिला हुआ है। रुद्र विहार कॉलोनी में भी इनमें से एक है। यहां तीन साल बाद डकैती की घटना दोहराई गई है। जिससे रुद्र विहार सहित आस पास की दयाल एन्कलेव, गड्ढा कॉलोनी आदि के वा¨शदों में दहशत बनी हुई है। रविवार रात कॉलोनी के कई परिवार जागते रहे। खासकर महिलाएं डकैती की घटना से सहमी हुई हैं। ¨पकी शर्मा, नीतू ¨सह और कामिनी रावत ने बताया कि डकैती की घटना से कॉलोनी की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े हो गए हैं। पुलिस को गश्त बढ़ाना चाहिए। वहीं बटोही झा, रणधीर, संजय वर्मा और मुकेश कुमार आदि का कहना है कि कॉलोनी में चौकीदार रखने पर भी सहमति बनाई जा रही है। जल्द ही कॉलोनी की सुरक्षा व्यवस्था से जुड़े मुद्दे पर एक आम मी¨टग बुलाई जाएगी।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.