Move to Jagran APP

बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ का बताया महत्व

रुड़की: मातृ मंडल सेवा भारती उत्तराखंड की ओर से आनंद स्वरूप आर्य सरस्वती में नारी शक्ति और बेटी बचाओ ब ेटी बढ़ाओ के बारे में जानकारी दी गई।

By JagranEdited By: Published: Mon, 18 Jun 2018 04:58 PM (IST)Updated: Mon, 18 Jun 2018 04:58 PM (IST)
बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ का बताया महत्व
बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ का बताया महत्व

जागरण संवाददाता, रुड़की: मातृ मंडल सेवा भारती उत्तराखंड की ओर से आनंद स्वरूप आर्य सरस्वती विद्या मंदिर में आयोजित प्रशिक्षण वर्ग का समापन हो गया। इस मौके पर वक्ताओं ने प्रतिभागियों को सेवा भारती की ओर से किए जा रहे कार्यों के बारे में जानकारी दी।

loksabha election banner

मुख्य अतिथि मुख्य नगर आयुक्त अशोक कुमार पाण्डेय ने प्रशिक्षण प्राप्त करने वाली महिलाओं को नारी शक्ति और बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ के महत्व के बारे में बताया। कहा कि महिलाएं हर क्षेत्र में आगे बढ़ रही हैं। उन्होंने महिलाओं को स्वरोजगार स्थापित कर सशक्त बनने पर भी जोर दिया। राष्ट्रीय सेवा भारती की प्रबंध समिति की सदस्य एवं मुख्य वक्ता चंद्रिका चौहान ने सेवा भारती की ओर से किए जा रहे कार्यों के बारे में जानकारी दी। उन्होंने बताया कि प्रशिक्षण वर्ग के तहत सेवा, समरसता, संस्कार और स्वावलंबन के बारे में प्रशिक्षण दिया जाता है। उन्होंने मातृ मंडल सेवा भारती के प्रशिक्षण वर्ग की सराहना की। मातृ मंडलप्रांतीय अध्यक्ष रीता गोयल ने प्रतिभागियों को जीवन में जल संरक्षण और पर्यावरण के महत्व के बारे में जागरूक किया। साथ ही भ्रूण हत्या को रोकने का आह्वान किया। इस मौके पर कार्यक्रम अध्यक्ष प्रोफेसर पीसी गुप्ता, सेवा भारती के प्रांतीय अध्यक्ष भारत भूषण, जिलाध्यक्ष डा. एसके शर्मा, रामेश्वर, प्रवीण, अनुज, राजपाल त्यागी, डा. राजीव गुप्ता, डॉ. नितिन परमार, मनोज गोयल, शिव गुप्ता, अनिल, एनपी मित्तल, राजकुमार अनेजा, संजीव लूथरा, अनिल शर्मा, नितिन शर्मा, पंकज नंदा, प्रदीप पाल, धीर ¨सह, सुशील त्यागी, ब्रजमोहन सैनी, विवेक, मनोज नायक, डा. सरिता अग्रवाल, लता शर्मा, सुनीता भट्ट, ममता देवरानी, राखी चड्ढा आदि उपस्थित रहे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.