संतों के सानिध्य से होता है उत्तम चरित्र
हरिद्वार : जयराम आश्रम के परमाध्यक्ष स्वामी ब्रह्मस्वरूप ब्रह्मचारी महाराज ने कहा कि संतों के स
By JagranEdited By: Published: Wed, 29 Aug 2018 08:38 PM (IST)Updated: Wed, 29 Aug 2018 08:38 PM (IST)
हरिद्वार : जयराम आश्रम के परमाध्यक्ष स्वामी ब्रह्मस्वरूप ब्रह्मचारी महाराज ने कहा कि संतों के सानिध्य में ही व्यक्ति के उत्तम चरित्र का निर्माण होता है। वह भूपतवाला स्थित मंगल आश्रम में ब्रह्मलीन स्वामी मंगलानंद सरस्वती महाराज की 37वीं पुण्यतिथी के अवसर पर आयोजित श्रद्धांजलि समारोह को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि संतों का जीवन समाज के मार्गदर्शन को समर्पित रहता है। जिससे प्रेरणा लेकर व्यक्ति सत्कर्मो की ओर अग्रसर होता है। इस अवसर पर म.म.डॉ.स्वामी श्यामसुंदरदास शास्त्री महाराज, मंगल आश्रम के परमाध्यक्ष स्वामी सुरेशानंद सरस्वती महाराज, सतपाल ब्रह्मचारी, देवानंद सरस्वती आदि मौजूद रहे। (संस)
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें