यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 26, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
IIT Roorkee की मेस में वेज और नॉनवेज पर घमासान, विरोध में उतरे छात्र
IIT Roorkee आइआइटी रुड़की के हॉस्टल की मेस में सप्ताह में दो दिन नॉनवेज भोजन शुरू करने को लेकर छात्रों ...और पढ़ें

टीम जागरण, रुड़की : IIT Roorkee : आइआइटी रुड़की के हॉस्टल की मेस में सप्ताह में दो दिन नॉनवेज भोजन शुरू करने को लेकर छात्रों में घमासान शुरू हो गया है।
छात्रों ने लिखित में शिकायत की
छात्रों का कहना है कि यदि नॉनवेज बनाना है तो अलग मेस में बनाया जाए। इसको लेकर छात्रों ने डीन ऑफ स्टूडेंट वेलफेयर को भी लिखित में शिकायत की है। आइआइटी रुड़की परिसर में 12 मेस हैं। आजाद भवन मेस को छोड़कर अभी तक सभी मेस में नॉनवेज बनाया जाता है, लेकिन पिछले कुछ दिन से आजाद भवन मेस में भी नॉनवेज बनाना शुरू कर दिया गया है।
आजाद भवन मेस में दो दिन बनाया जाता है नॉनवेज
सप्ताह में दो दिन आजाद भवन मेस में नॉनवेज बनाया जाता है। वहीं इस मेस में भी नॉनेवज बनाने का कुछ छात्रों ने विरोध शुरू कर दिया है। छात्रों का कहना है कि नॉनवेज बनाने के लिए अलग से मेस की व्यवस्था की जाए।
जिस दिन मेस में नॉनवेज बनता है खाना नहीं खाते छात्र
नाम नहीं छापने की शर्त पर छात्रों ने बताया कि सप्ताह में जिस दिन मेस में नॉनवेज बनाया जाता है तो वह खाना नहीं खाते हैं। बताया कि इसको लेकर करीब 50 छात्रों ने डीन आफ स्टूडेंट वेलफेयर प्रोफेसर एमके बरुआ को लिखित में शिकायत भी दी है।