विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 11, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Roorkee: प्ले स्कूल में छात्रों को नमाज पढ़ाने का वीडियो वायरल, विश्व हिंदू परिषद की कार्रवाई की मांग

Published: Thu, 11 Apr 2024 03:12 PM (IST)

सिविल लाइंस स्थित एक प्ले स्कूल में छात्रों को नमाज पढ़ाने का एक वीडियो इंटरनेट मीडिया पर वायरल हो रहा ...और पढ़ें

Roorkee News : पुलिस को एक ज्ञापन सौंपा
Roorkee News : पुलिस को एक ज्ञापन सौंपा

जागरण संवाददाता, रुड़की। Roorkee News: सिविल लाइंस स्थित एक प्ले स्कूल में छात्रों को नमाज पढ़ाने का एक वीडियो इंटरनेट मीडिया पर वायरल हो रहा है।

इसे लेकर विश्व हिंदू परिषद एवं बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने कोतवाली पहुचकर हंगामा किया। विश्व हिंदू परिषद के कार्यकर्ताओं ने इस मामले में स्कूल प्रबंधन पर कार्रवाई की मांग की है। इस संबंध में पुलिस को एक ज्ञापन सौंपा है।

कुत्ते को लेकर हुए विवाद में सात पर केस

वहीं दूसरी घटना में सिविल लाइन कोतवाली क्षेत्र के नंदा कॉलोनी में मंगलवार को कुत्ते को लेकर हुए विवाद में पुलिस ने सात लोगों पर मुकदमा दर्ज किया है। इस विवाद में आजाद सिंह और नारायण सिंह पर हमला कर उन्हें घायल किया गया था।