रुड़की के सिविल लाइंस में स्पा सेंटरों पर पुलिस की छापेमारी, बिना रजिस्ट्रेशन कर्मचारी मिलने पर किया चालान
रुड़की के सिविल लाइंस में पुलिस ने स्पा सेंटरों पर छापेमारी की। एक स्पा सेंटर में कर्मचारी का सत्यापन न ...और पढ़ें

HighLights
रुड़की सिविल लाइंस में स्पा सेंटरों पर पुलिस की छापेमारी।
एक स्पा सेंटर में बिना सत्यापन कर्मचारी मिलने पर चालान।
पुलिस ने सभी कर्मचारियों के सत्यापन कराने की हिदायत दी।
जागरण सवांददाता, रुड़की। स्पा सेंटरों में कर्मचारियों के सत्यापन और नियमों के पालन को लेकर सिविल लाइंस कोतवाली पुलिस ने बुधवार देर शाम छापामारी अभियान चलाया। पुलिस टीम ने थाना क्षेत्र के विभिन्न स्पा सेंटरों की जांच की। इस दौरान कर्मचारियों के सत्यापन समेत अन्य व्यवस्थाओं को परखा गया। एक स्पा सेंटर में कर्मचारी का सत्यापन नहीं कराया गया था, जिस पर पुलिस ने कार्रवाई की।
पुलिस के अनुसार अभियान के दौरान एमएस नेचर स्पा सेंटर में एक कर्मचारी का सत्यापन नहीं पाया गया। पुलिस ने इस मामले में पुलिस एक्ट की धारा 83 के तहत न्यायालय का चालान किया। साथ ही स्पा सेंटर संचालक को सभी कर्मचारियों का अनिवार्य रूप से सत्यापन कराने की हिदायत दी गई।
पुलिस की कार्रवाई से स्पा सेंटर संचालकों में हड़कंप की स्थिति रही। सिविल लाइन कोतवाली के वरिष्ठ उपनिरीक्षक धर्मेंद्र राठी ने बताया कि क्षेत्र में इस तरह के प्रतिष्ठानों पर नियमित रूप से निगरानी और जांच की जाएगी।
यह भी पढ़ें- उत्तराखंड में अब नहीं होगी बस में सीट की किल्लत, घर बैठे ही बुक होगा पहाड़ का सफर, ये रही 12 रूटों की पूरी लिस्ट
कर्मचारियों का सत्यापन नहीं कराने समेत नियमों की अनदेखी मिलने पर संबंधित संचालकों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
