विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

रुड़की: नशा मुक्ति केंद्र में भर्ती युवक की गला काटकर हत्या, बाथरूम में मिली लाश

Published: Thu, 14 May 2026 10:48 AM (IST)

रुड़की के एक नशा मुक्ति केंद्र में भर्ती युवक आशीष गौतम की गला काटकर हत्या कर दी गई है, जिसमें ...और पढ़ें

इस तस्वीर का उपयोग सांकेतिक रूप में किया गया है।

इस तस्वीर का उपयोग सांकेतिक रूप में किया गया है।

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

जागरण संवाददाता, रुड़की। नशा मुक्ति केंद्र में भर्ती एक युवक का गला काटकर हत्या कर दी गई। वारदात में केंद्र के प्रबंधक और कर्मचारी की मिलीभगत के आरोप हैं। केंद्र में भर्ती एक आरोपित, प्रबंधक और कर्मचारी पर हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया है।

लक्सर के बसेड़ी गांव के आशीष गौतम (28) को रुड़की कोतवाली क्षेत्र स्थित ढंडेरी ख्वाजगीपुर के अनमोल जीवन समिति नशा मुक्ति केंद्र में पांच माह पहले भर्ती कराया गया था।

केंद्र में भर्ती प्रणव ने की हत्या

आशीष के भाई नवीन गौतम की तहरीर के मुताबिक केंद्र के कर्मचारियों ने मंगलवार शाम उसे फोन पर आशीष की मौत की सूचना दी है। वहां पहुंचने पर स्वजनों को वहां पता चला कि केंद्र में भर्ती प्रणव सिंह रावत निवासी बुचड़ी ने आशीष की गला काटकर हत्या कर दी।

स्वजन ने सिविल लाइन कोतवाली पुलिस को सूचना दी। कोतवाल प्रदीप बिष्ट पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और केंद्र के बाथरूम से शव बरामद कर लिया। जांच में पता चला कि आशीष और प्रणव में विवाद हुआ था। आरोप है कि केंद्र के प्रबंधक और एक कर्मचारी से मिलीभगत कर प्रणव ने आशीष को मार डाला। प्रणव डेढ़ साल से यहां पर भर्ती था।

एसपी देहात शेखर चंद्र सुयाल ने बताया कि मृतक के भाई नवीन की तहरीर पर प्रणव सिंह रावत, केंद्र के प्रबंधक हेमंत निवासी मुजफ्फरनगर और एक कर्मचारी पर मुकदमा दर्ज किया है। प्रणव को हिरासत में ले लिया गया है।

यह भी पढ़ें- उत्तराखंड: नशा मुक्ति केंद्र में भर्ती मरीज की हत्या, शौचालय में मिला शव

यह भी पढ़ें- हल्द्वानी: नशा मुक्ति केंद्र में हालत बिगड़ने के बाद किशोर की मौत, मां ने लगाए गंभीर आरोप