विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

उत्तराखंड: नशा मुक्ति केंद्र में भर्ती मरीज की हत्या, शौचालय में मिला शव

Published: Wed, 13 May 2026 10:36 AM (IST)

रुड़की के भंगेड़ी स्थित एक नशा मुक्ति केंद्र में देर रात एक मरीज आशीष की धारदार हथियार से हत्या कर दी गई, उसका शव शौचालय में मिला।

स्वजन ने नशा मुक्ति केंद्र भर्ती एक मरीज पर जताया शक. Concept Photo

स्वजन ने नशा मुक्ति केंद्र भर्ती एक मरीज पर जताया शक. Concept Photo

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

जागरण संवाददाता, रुड़की। रुड़की के भंगेड़ी स्थित एक नशा मुक्ति केंद्र में देर रात एक मरीज की धारदार हथियार से हत्या कर दी। उसका शव नशा मुक्ति केंद्र के अंदर शौचालय में मिला है। हत्या की सूचना से हड़कंभ मच गया।

परिवार के लोगों ने नशा मुक्ति केंद्र में भर्ती एक मरीज पर हत्या करने का शक जताया है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मैं लेकर जहां शुरू की है।

तीन माह पहले कराया था भर्ती 

लक्सर क्षेत्र के बसेड़ी गांव निवासी आशीष ( 37) को उसके स्वजन ने सिविल लाइन कोतवाली क्षेत्र के भंगेड़ी स्थित एक नशा मुक्ति केंद्र में करीब तीन माह पहले भर्ती कराया था। मंगलवार की रात नशा मुक्ति केंद्र के शौचालय में आशीष का शव संदिगध हालत में मिला। केंद्र के संचालक ने उसका शव पड़ा देखा इसकी सूचना पुलिस को दे दी, जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की छानबीन की।

मृतक के गले पर धारदार हथियार का निशान मिला है सूचना मिलने पर मृतक के परिवार के लोग भी मौके पर पहुंच गए। परिवार के लोगों ने नशा मुक्ति केंद्र में भर्ती एक मरीज पर हत्या करने का शक जताया है पुलिस ने मृतक का शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया है।

एसपी देहात शेखर चन्द्र सुयाल ने बताया है कि परिवार के लोगों ने हत्या का शक जताया है। इस मामले में पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। नशा मुक्ति केंद्र के संचालक समेत वहां पर भर्ती अन्य मरीजों से घटना के बारे में पूछताछ की जा रही है।

यह भी पढ़ें- हल्द्वानी डबल मर्डर: लक्ष्मी मेडिकल स्टोर में करती थी काम, शुभम था नशा मुक्ति केंद्र का काउंसलर

यह भी पढ़ें- मोहाली के नशा मुक्ति केंद्र में हंगामा, 40 मरीजों ने की भागने की कोशिश, स्टाफ ने बताया जान का खतरा, पुलिस सुरक्षा बढ़ाई़