विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 15, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Roorkee Crime News: ट्यूशन से घर लौट रही दो छात्राओं से दो युवकों ने की छेड़छाड़, दोनों आरोपित गिरफ्तार

By Deepak mishraEdited By: Sunil Negi
Published: Sat, 15 Oct 2022 05:18 PM (IST)

Roorkee Crime News कोतवाली रुड़की क्षेत्र में ट्यूशन से घर लौट रही दो छात्राओं से छेड़छाड़ का मामला सामने आया ...और पढ़ें

कोतवाली रुड़की क्षेत्र में ट्यूशन से घर लौट रही दो छात्राओं से छेड़छाड़ का मामला सामने आया है।
कोतवाली रुड़की क्षेत्र में ट्यूशन से घर लौट रही दो छात्राओं से छेड़छाड़ का मामला सामने आया है।

संवाद सहयोगी, रुड़की: Roorkee Crime News: ट्यूशन से घर लौट रही सिविल लाइंस निवासी दो छात्राओं के साथ दो युवकों ने छेड़छाड़ कर दी। इसके बाद हिंदू संगठन ने दोनों युवकों को पकड़कर उन्हें पुलिस के हवाले कर दिया।

पोक्सो एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज

पुलिस ने दोनों के खिलाफ पोक्सो एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया है। दोनों आरोपितों का चालान कर उन्हें जेल भेज दिया गया है। मामला दो समुदायों से जुड़ा होने के कारण कोतवाली में काफी लोग जमा रहे।

स्‍वजनों को बताई छेड़छाड़ की बात

कोतवाली रुड़की क्षेत्र निवासी दो छात्राएं सिविल लाइंस स्थित एक कोचिंग सेंटर में पढ़ती हैं। ये छात्राएं जब घर से ट्यूशन और ट्यूशन से घर जाती थी तो दो युवक प्रतिदिन इनके साथ छेड़छाड़ करते थे। यह बात दोनों छात्राओं ने अपने स्वजन को बताई।

हिंदू संगठन के लोगों मिली जानकारी

हिंदू संगठन के लोगों को भी इसकी जानकारी मिली थी। वह भी उसी मार्ग पर पहुंच गए। जहां दोनों युवक रास्ते में छात्राओं के साथ छेड़छाड़ करते थे। छात्राओं को आता देख दोनों बाइक सवार युवकों ने उनसे छेड़छाड़ कर दी।

आरोपित को पकड़ कर किया पुलिस के हवाले

हिंदू संगठन के लोग दोनों युवकों को पकड़कर कोतवाली ले आए और सख्त कार्रवाई की मांग की गई। कोतवाली रुड़की पुलिस ने दोनों आरोपित युवकों पर पोक्सो एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है।

चालान कर दोनों को भेजा जेल

कोतवाली प्रभारी निरीक्षक देवेंद्र सिंह चौहान ने बताया कि आरोपित युवकों का नाम सादिक व सोहेल है। दोनों आरोपित युवक बिझौली, थाना मंगलौर के रहने वाले हैं। दोनों आरोपितों का चालान कर जेल भेज दिया गया है।

यह भी पढ़ें: Haridwar Crime: दूसरी महिला के प्‍यार में युवक के सिर पर चढ़ा खून, गर्भवती बीवी को नहीं बख्‍शा, दी दर्दनाक मौत

फरार आरोपित गिरफ्तार

भगवानपुर पुलिस ने किशोरी से दुष्कर्म के आरोपित को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपित का चालान कर उसे जेल भेज दिया। भगवानपुर थाना प्रभारी निरीक्षक अमरजीत सिंह ने बताया कि थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी किशोरी को एक युवक जबरन खेत में ले गया था, जहां आरोपित ने किशोरी से दुष्कर्म किया। किशोरी के पिता की तहरीर पर आरोपित वारिस निवासी सिकंदरपुर गांव को गिरफ्तार करने के बाद उसका चालान कर जेल भेज दिया गया।

यह भी पढ़ें: विवेचक से मिलने जा रहे पंजाब के युवक पर रुद्रपुर में हमला, तीन पर मुकदमा