यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 15, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Haridwar Crime: दूसरी महिला के प्यार में युवक के सिर पर चढ़ा खून, गर्भवती बीवी को नहीं बख्शा, दी दर्दनाक मौत
Haridwar Crime लक्सर कोतवाली क्षेत्र के रामपुर रायघटी गांव निवासी रविंद्र की शादी ढाई वर्ष पूर्व वर्ष 2020 में खानपुर ...और पढ़ें

टीम जागरण, लक्सर : Haridwar Crime: हरिद्वार जिले के लक्सर में एक पति के सिर पर दूसरी महिला का प्यार इस कदर चढ़ गया कि उसने अपनी गर्भवती पत्नी को मौत के घाट उतार दिया। इसे लेकर हुए विवाद के चलते युवक ने गला घोट कर गर्भवती पत्नी की हत्या कर दी।
मृतका छह माह की गर्भवती थी। बताया गया कि युवक का किसी अन्य महिला के साथ प्रेम प्रसंग चल रहा था। जिसके चलते पति पत्नी के बीच विवाद बना हुआ था।
रविंद्र का अन्य महिला के साथ चल रहा था प्रेम प्रसंग
लक्सर कोतवाली क्षेत्र के रामपुर रायघटी गांव निवासी रविंद्र की शादी ढाई वर्ष पूर्व वर्ष 2020 में खानपुर थाना क्षेत्र के कलसिया गांव निवासी काजल के साथ हुई थी। शादी के बाद काजल ने एक बेटे को जन्म दिया। बताया गया कि काजल के पति रविंद्र का एक अन्य महिला के साथ प्रेम प्रसंग चल रहा था। जिसका काजल द्वारा विरोध किया जा रहा था।
बैड से गिरकर तबीयत बिगड़ने की बात कही
इसके चलते पति पत्नी के बीच अक्सर विवाद होता रहता था। शुक्रवार की रात भी पति पत्नी के बीच इसे लेकर जमकर विवाद हुआ। जिसके चलते रविंद्र ने पत्नी काजल का गला घोट कर उसकी हत्या कर दी तथा स्वजनों को बताया कि काजल की बैड से गिरकर तबीयत बिगड़ गई है। जिस पर स्वजन उसे चिकित्सक के पास ले गए।
यह भी पढ़ें : Roorkee Crime News: ठग ने खुद को बताया परिचित, खाते में रुपये डालने का झांसा देकर निकाले लिए सवा लाख रुपये
मृतका के स्वजनों ने हत्या का आरोप लगाया
यहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना पर मृतका के स्वजन भी मौके पर पहुंच गए। जिन्होंने मृतका के गले पर गहरे निशान की सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची तथा मामले की जानकारी ली। मृतका के स्वजनों ने उसकी हत्या का आरोप लगाया है।
मृतका के गले पर गहरे निशान मिले
कोतवाल यशपाल सिंह बिष्ट ने बताया कि मृतका के गले पर गहरे निशान मिले हैं। जिससे प्रथम दृष्टया लगता है कि गला घोट कर उसकी हत्या की गई है। शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। मृतका के पति को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया गया है। तहरीर मिलने पर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
